Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Surya Gochar: सूर्य के गोचर से इन चार राशियों के जीवन में आएगी बहार, जमकर बरसेगा धन

Surya Gochar: सूर्य के गोचर से इन चार राशियों के जीवन में आएगी बहार, जमकर बरसेगा धन

सभी 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि – सूर्य का यह गोचर आत्ममंथन और गहराई से सोचने का है। अचानक परिवर्तन या गुप्त मामलों से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।

उपाय: रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें तथा सूर्य देव को अर्घ्य दें।

वृषभ राशि – सूर्य आपके सप्तम भाव में गोचर करेगा, जिससे दांपत्य जीवन और साझेदारी के क्षेत्र में परिवर्तन आएंगे। जीवनसाथी या व्यापारिक साथी से मतभेद संभव हैं, परंतु संवाद से स्थिति सुधरेगी।

उपाय: रविवार को घर में तांबे का कलश रखें और उसमें जल भरकर सूर्य देव को अर्पित करें।

मिथुन राशि – यह गोचर शत्रुओं पर विजय और कार्यक्षेत्र में मजबूती का संकेत देता है। मेहनत का उचित फल मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

उपाय: रविवार को तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें लाल फूल डालकर अर्घ्य दें।

कर्क राशि – यह समय रचनात्मक कार्यों और प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है।

उपाय: गुड़ और गेहूं से बनी वस्तुएं बच्चों में बांटें।

सिंह राशि – सूर्य आपके स्वामी ग्रह हैं यह पारिवारिक मामलों और संपत्ति से जुड़े निर्णयों का समय है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परंतु गृहस्थ सुख बढ़ेगा।

उपाय: रविवार के दिन लाल वस्त्र धारण करें और सूर्य देव को नमस्कार करें।

कन्या राशि – सूर्य का यह गोचर आत्मविश्वास, साहस और निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा। यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

उपाय: रविवार को मसूर दाल और तांबे की वस्तु दान करें।

तुला राशि – यह गोचर आपके धन और वाणी से संबंधित लाभ संभव है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिरता का समय है, परंतु वाणी पर संयम रखें।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को लाल फूलों वाला जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि – सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आत्मबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह नया आरंभ करने का श्रेष्ठ समय है। स्वास्थ्य और करियर में सुधार संभव है।

उपाय: रविवार को गुड़ और गेहूं का दान करें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि – यह गोचर विदेश से जुड़े मामलों में सफलता संभव है, परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करते समय “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।

मकर राशि – यह गोचर जातक के आय और लाभ का संकेत देता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, मित्रों से सहयोग मिलेगा। इच्छाएं पूरी होने का योग है।

उपाय: रविवार को लाल वस्त्र दान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कुंभ राशि – यह जातक के करियर के लिए अत्यंत शुभ है। पदोन्नति या सम्मान प्राप्त हो सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य उदय के समय जल अर्पित करें और रविवार को तांबे के पात्र में गुड़ रखें।

मीन राशि – यह गोचर जातक के भाग्य वृद्धि, धर्म और यात्राओं के लिए शुभ रहेगा। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: रविवार के दिन पिता या गुरु तुल्य व्यक्ति का आशीर्वाद लें और सूर्य मंत्र का जाप करें।

Trending News