Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Surya Gochar 2025: इन राशी के लोगों की बदलेगी किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, बढ़ेगा सम्मान

Surya Gochar 2025: इन राशी के लोगों की बदलेगी किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, बढ़ेगा सम्मान

Surya Gochar: 16 नवंबर 2025 को सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे वृश्चिक संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, सूर्य पूजा और दान का विशेष महत्व है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ सिद्ध होगा। कुछ राशि के जातकों को करियर, शिक्षा और मान-सम्मान में विशेष लाभ होगा।

Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 06:30:34 PM (IST)

Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 06:30:34 PM (IST)

Surya Gochar 2025: सूर्य देव का गोचर खोलेगा भाग्य के द्वार।

HighLights

  1. 16 नवंबर को सूर्य देव करेंगे राशि परिवर्तन।
  2. सूर्य पूजा, स्नान और दान से मिलेगा शुभ फल।
  3. कुंभ राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी।

धर्म डेस्क: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 16 नवंबर 2025 को सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन को वृश्चिक संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य देव आत्मा, ऊर्जा और नेतृत्व के कारक माने जाते हैं। इस कारण सूर्य का राशि परिवर्तन व्यक्ति के आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा और करियर पर गहरा प्रभाव डालता है।

naidunia_image

यह गोचर दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर होगा, और सूर्य देव 15 दिसंबर तक वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 16 दिसंबर को वे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवधि में सूर्य देव की स्थिति कुछ राशियों के लिए अत्यधिक फलदायी सिद्ध होगी, विशेष रूप से कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए।

कुंभ राशि

सूर्य देव के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कुंभ राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग सरकारी सेवा में हैं, उन्हें पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में प्रतिष्ठा का स्तर ऊंचा होगा। पिता के साथ संबंध मधुर होंगे और उनके सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा और शारीरिक कष्टों से राहत मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का यह गोचर अत्यंत शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग कानून, शिक्षा या प्रशासनिक सेवा से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सूर्य की कृपा से मान-सम्मान और प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। सूर्य देव की नियमित पूजा, अर्घ्यदान और पवित्र नदियों में स्नान शुभ फल प्रदान करेगा।

Trending News