Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Surya Gochar 2026: मकर संक्रांति पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा

Surya Gochar 2026: मकर संक्रांति पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा

1. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। इस गोचर के दौरान सूर्य आपके छठे भाव (प्रतिस्पर्धा और शत्रु) में रहेंगे।

प्रभाव – आपको अपने विरोधियों पर जीत हासिल होगी। कार्यस्थल पर आ रही चुनौतियों को हल करने में आप सफल रहेंगे। सेहत के प्रति अनुशासन बढ़ेगा।

सावधानी – बारहवें भाव पर दृष्टि के कारण अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

विशेष उपाय – जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करें और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।

2. कन्या राशि (Virgo)

naidunia_image

कन्या राशि के लिए सूर्य पंचम भाव (बुद्धि और शिक्षा) में गोचर करेंगे।

प्रभाव – छात्रों और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। एकादश भाव पर दृष्टि होने से सही नेटवर्किंग के जरिए भविष्य में लाभ के द्वार खुलेंगे।

सावधानी – सफलता पाने के लिए धैर्य और निरंतरता बनाए रखना अनिवार्य है।

विशेष उपाय – जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी या किताबें दान करें।

3. तुला राशि (Libra)

naidunia_image

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य चतुर्थ भाव (सुख-सुविधा और परिवार) में गोचर करेंगे।

प्रभाव – पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन प्रॉपर्टी या पैतृक सहयोग से लाभ के योग हैं। दशम भाव पर सूर्य की दृष्टि करियर में आपकी धाक जमाएगी और आपको नई पहचान दिलाएगी।

सावधानी – घर और काम के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी।

विशेष उपाय – रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं और शांति का माहौल रखें।

4. वृश्चिक राशि (Scorpio)

naidunia_image

वृश्चिक राशि के लिए सूर्य तृतीय भाव (साहस और संवाद) में गोचर कर रहे हैं।

प्रभाव – करियर के मोर्चे पर आप बड़े फैसले लेने में सक्षम होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और संवाद शैली प्रभावी होगी। नवम भाव पर दृष्टि होने से भाग्य का साथ और बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

सावधानी – आत्मविश्वास को अहंकार में न बदलने दें; वरिष्ठों से टकराव से बचें।

विशेष उपाय – अपने गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करें।

मकर संक्रांति का यह गोचर कर्म और अनुशासन का संदेश लेकर आता है। सूर्य का प्रकाश उन लोगों के लिए विशेष फलदायी होगा जो अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने के लिए तैयार हैं।

Trending News