Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Surya Grahan 2025: आज कितने बजे शुरू होगा सूर्यग्रहण, जानें कब तक रहेगा असर और क्या करें- क्या न करें

Surya Grahan 2025: आज कितने बजे शुरू होगा सूर्यग्रहण, जानें कब तक रहेगा असर और क्या करें- क्या न करें

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, रविवार 21 सितंबर को लग रहा है। यह ग्रहण पितृपक्ष की समाप्ति और महालया के दिन पड़ने के कारण खास माना जा रहा है। ज्योतिषविदों का मानना है कि इसका प्रभाव दुनियाभर में महसूस किया जाएगा।

Publish Date: Sun, 21 Sep 2025 06:09:24 AM (IST)

Updated Date: Sun, 21 Sep 2025 06:09:24 AM (IST)

आज कितने बजे शुरू होगा सूर्यग्रहण

HighLights

  1. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, रविवार 21 सितंबर को लग रहा है
  2. यह ग्रहण पितृपक्ष की समाप्ति और महालया के दिन पड़ने के कारण खास माना जा रहा है

धर्म डेस्क।Surya Grahan 2025 Date and Time: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, रविवार 21 सितंबर को लग रहा है। यह ग्रहण पितृपक्ष की समाप्ति और महालया के दिन पड़ने के कारण खास माना जा रहा है। ज्योतिषविदों का मानना है कि इसका प्रभाव दुनियाभर में महसूस किया जाएगा।

भारतीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण रात 10:39 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर की भोर 3:29 बजे तक चलेगा। यानी इसका कुल प्रभाव करीब 5 घंटे तक रहेगा। हालांकि, भारत में यह प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक काल प्रभावी हो जाता है। ग्रहण समाप्त होते ही नवरात्र की शुरुआत होगी और देवी मां दुर्गा की आराधना शुरू हो जाएगी।

खगोलविदों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड में साफ दिखाई देगा। भारत में दिखाई न देने के कारण सूतक काल का असर कुछ कम रहेगा। खास बात यह है कि पितृपक्ष के दौरान 15 दिनों में दो ग्रहण (7 सितंबर को चंद्र ग्रहण और 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण) लगना एक दुर्लभ संयोग है। ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा करीब सौ साल बाद हो रहा है।

सूर्य ग्रहण 2025 में क्या करें और क्या न करें

  • ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।
  • सूतक काल में ईश्वर का ध्यान और मंत्र जाप करें।
  • मंदिरों के पट बंद रहेंगे।
  • यात्रा करने से बचें।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र का जाप लाभकारी है।
  • रसोई में भोजन न बनाएं।
  • गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Surya Grahan 2025: इन राशियों के लिए काल है ये सूर्य ग्रहण, संभलकर खर्च करें पैसा वरना हो जाएंगे कंगाल

Trending News