Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Surya Grahan 2025: इन राशियों के लिए काल है ये सूर्य ग्रहण, संभलकर खर्च करें पैसा वरना हो जाएंगे कंगाल

Surya Grahan 2025: इन राशियों के लिए काल है ये सूर्य ग्रहण, संभलकर खर्च करें पैसा वरना हो जाएंगे कंगाल

Solar Eclipse 2025: सबसे खास बात यह है कि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है और इसी दिन पितृपक्ष का समापन भी हो जाएगा। ऐसे में इस दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में घटित होगा। ऐसे में माना जा रहा है, कुछ राशियों पर इस ग्रहण का अशुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।

Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 07:56:09 PM (IST)

Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 07:56:08 PM (IST)

Surya Grahan 2025: इन राशियों के लिए काल है ये सूर्य ग्रहण।

HighLights

  1. रविवार के दिन लगने जा रहा साल का आखिरी ग्रहण
  2. भारत में यम-नियम, सूतक आदि मान्य नहीं होगा
  3. सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से माना जा रहा है बेहद खास

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दुनिया के कुछ हिस्सों में लोगों को आसमान में अर्धचंद्राकार सूर्य दिखाई देगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में यम-नियम, सूतक आदि मान्य नहीं होगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चौपड़ा ने बताया कि यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में देखा जाएगा, जिसमें आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के कुछ हिस्से शामिल हैं। ये ग्रहण आश्विन अमावस्या के दिन कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। वहीं ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और बुध तीनों ही कन्या राशि में रहेंगे तो वहीं मीन राशि में बैठे शनि देव की उन पर पूर्ण दृष्टि होगी।

सूर्य ग्रहण लगने का समय

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को रात भारतीय समय से स्पर्श रात्रि 11 बजे से मध्य रात्रि शेष एक बजकर 12 मिनट और मोक्ष रात्रि तीन बजकर 24 मिनट पर होगा।

पितृपक्ष का समापन भी आज ही होगा

सबसे खास बात यह है कि इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है और इसी दिन पितृपक्ष का समापन भी हो जाएगा। ऐसे में इस दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में घटित होगा। ऐसे में माना जा रहा है, कुछ राशियों पर इस ग्रहण का अशुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Solar Eclipse 2025: रविवार को लगने जा रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, पढ़ें इससे जुड़े 7 जरूरी सवालों के जवाब

ये राशि वाले रहें सतर्क

कन्या राशि वालों को इस समय सबसे ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ज्योतिष के अनुसार इस अवधि में अचानक आर्थिक नुकसान हो सकता है। निवेश में हानि की संभावना है, इसलिए धन के लेन-देन से बचें। व्यापार में बड़े सौदों से फिलहाल दूरी बनाकर रखें। नौकरी में दबाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण आर्थिक मामलों में चुनौती पूर्ण हो सकता है। खर्चें अचानक बढ़ सकते हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बड़ा नुकसान करा सकता है।

Trending News