Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Trigrahi Yog 2025: सूर्य-गुरु और बुध के त्रिग्रही राजयोग से चमकेगी किस्मत, इन 5 राशियों पर बरसेगा धन

Trigrahi Yog 2025: सूर्य-गुरु और बुध के त्रिग्रही राजयोग से चमकेगी किस्मत, इन 5 राशियों पर बरसेगा धन

15 जून से सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश के साथ त्रिग्रह योग बन रहा है, जिससे वृषभ, मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। यह योग करियर, संपत्ति, दांपत्य जीवन और मानसिक शांति से जुड़े शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 04:45:07 PM (IST)

Updated Date: Wed, 11 Jun 2025 04:45:07 PM (IST)

त्रिग्रही राजयोग से जीवन में आएंगे बदलाव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मिथुन राशि के करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
  2. तुला राशि को धार्मिक यात्रा और नौकरी का लाभ।
  3. धनु राशि में सुख-शांति और वैवाहिक आनंद बढ़ेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। 15 जून से सूर्य के मिथुन राशि में गोचर के साथ एक दुर्लभ त्रिग्रह योग बनने जा रहा है। यह संयोग 12 वर्षों बाद मिथुन राशि में बन रहा है, क्योंकि गुरु भी लंबे अंतराल के बाद इस राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

सूर्य, बुध और गुरु की युति से बुधादित्य योग, भद्र योग और आदित्य योग जैसे शुभ राजयोग बनेंगे। यह जीवन के कई क्षेत्रों पर व्यापक प्रभाव डाल सकते हैं।

वृषभ राशि

त्रिग्रह योग से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव आएगा। आपको पैतृक संपत्ति मिलेगी, जिससे जबरदस्त लाभ होगा। घर पर मांगलिक कार्य होंगे, जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। उधार दिए हुए रुपये मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में ही त्रिग्रह योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे, जिससे सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके निर्णय सही साबित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि के भाग्य स्थान के 9वें भाग में त्रिग्रही योग बनने से जीवन में सफलता मिलेगी। पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलेगा। आप किसी धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में घूमने जा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जीवन में सुख-शांति का आगमन होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सूर्य, बुध और गुरु की 7वीं दृष्टि धनु राशि पर पड़ेगी। इस दौरान वैवाहिक जीवन का पूरा आनंद आपको मिलेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर शनि साढ़ेसाती के अंतिम चरण पर पहुंच गया है। इस दौरान आपके जीवन में अध्यात्मिक रस बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में नए मेहमान के आने का शुभ समाचार मिल सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Trending News