तुलसी विवाह 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
- तिथि : रविवार, 2 नवंबर 2025
- तुलसी विवाह मुहूर्त प्रारंभ : प्रातः 7:31 बजे (द्वादशी तिथि प्रारंभ)
- शुभ मुहूर्त समाप्ति : सोमवार, 3 नवंबर सुबह 5:07 बजे तक
इस अवधि में तुलसी विवाह (Tulsi Vivah Kab Hai), पूजा और व्रत करना अत्यंत शुभ माना गया है।
तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व
बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी रुद्रनाथ ठाकुर बताते हैं कि तुलसी विवाह में पहले मंगनी, फिर फेरे और आरती के साथ विवाह संपन्न कराया जाता है।
इस दिन उपवास रखकर तुलसी विवाह में शामिल होने से मनोकामना पूर्ण होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
वहीं मां चंडिका मंदिर के पुजारी पंडित मनोज राय कहते हैं – देवउठनी एकादशी के अगले दिन देव उठान द्वादशी को भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप से तुलसी माता का विवाह कराया जाता है।
तुलसी विवाह से जुड़ी शुभ मान्यताएं
- तुलसी विवाह से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- यह विवाह घर-परिवार में प्रेम, एकता और समृद्धि का प्रतीक है।
- तुलसी पूजा से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
- तुलसी विवाह के बाद से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत की जा सकती है।
तुलसी विवाह पूजा विधि (Tulsi Vivah Puja Vidhi)
1. तुलसी के पौधे को साफ-स्वच्छ स्थान पर रखें और गंगाजल छिड़कें।
2. तुलसी माता को साड़ी, बिंदी, चूड़ी, सिंदूर और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
3. भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप को तुलसी के पास रखें।
4. धूप, दीप, पुष्प और फल अर्पित करें।
5. तुलसी विवाह के मंत्रों का जाप करें और तुलसी-शालीग्राम का फेरे के साथ विवाह संपन्न करें।
6. आरती करें और प्रसाद वितरित करें।
तुलसी विवाह के दिन करें ये मंगल उपाय
तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं।
शंख से तुलसी पर जल अर्पित करें।
तुलसी विवाह में पीली वस्तु (हल्दी, पीला वस्त्र) अर्पित करना शुभ माना गया है।
इस दिन गरीबों को तिल, गुड़ और वस्त्र दान करने से धन-समृद्धि बढ़ती है।
तुलसी विवाह के बाद घर में शंखनाद करना शुभ माना जाता है।







