Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी शादी की रुकावटें, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी शादी की रुकावटें, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का पर्व विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। यह उत्सव हर वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शालिग्राम (भगवान विष्णु का प्रतीक स्वरूप) और माता तुलसी (देवी लक्ष्मी का रूप) का विधिवत विवाह कराया जाता है। इस पवित्र पर्व को मनाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। खासतौर पर जिन लोगों की शादी में किसी प्रकार की रुकावटें या देरी आ रही हो, उनके लिए यह दिन बेहद लाभकारी माना जाता है।

शीघ्र विवाह के लिए अचूक उपाय (Tulsi Vivah Marriage Remedies)

ऐसी मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन में शुभ परिणाम लाते हैं। विवाह से जुड़ी बाधाएं समाप्त होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बनते हैं।

1. सोलह श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं

तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाएं। उन्हें लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, पायल, मेहंदी और सोलह श्रृंगार की अन्य वस्तुएं अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्थिरता बनी रहती है।

2. हल्दी से करें स्नान और पूजा

जिन लोगों की शादी में विलंब या अड़चनें आ रही हैं, वे इस दिन स्नान के जल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। हल्दी युक्त जल से स्नान कर तुलसी और शालिग्राम की पूजा करें। तत्पश्चात भगवान को हल्दी का लेप अथवा हल्दी मिश्रित दूध अर्पित करें। इस उपाय से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

3. तुलसी और शालिग्राम का गठबंधन करें

विवाह अनुष्ठान के दौरान तुलसी के पौधे और भगवान शालिग्राम को मौली से एक-दूसरे के साथ बांधें। यह प्रतीकात्मक विवाह का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बाद किसी गरीब, ब्राह्मण या जरूरतमंद को वस्त्र, मिठाई और फल दान करें। यह दान पुण्यदायी होता है और शीघ्र विवाह का मार्ग प्रशस्त करता है।

4. शाम के समय दीपक और मंत्र जाप

संध्या के समय तुलसी माता के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं। अपनी मनोकामना बोलकर तुलसी चालीसा का पाठ करें और मंत्र “ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा” का जप करें। इससे सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2025 Date: 01 या 02 नवंबर, किस तारीख को है देवउठनी एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और पारण समय

तुलसी विवाह 2025 का यह शुभ अवसर हर उस व्यक्ति के लिए मंगलकारी है जो अपने जीवन में विवाह, प्रेम या पारिवारिक सुख की प्राप्ति चाहता है। श्रद्धा, आस्था और शुद्ध भाव से किए गए ये उपाय जीवन को खुशियों से भर सकते हैं और घर में शीघ्र शहनाइयां गूंजने की संभावना बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Kartik Purnima 2025 Date: कार्तिक पूर्णिमा कब है? जानिए पूजा, शुभ मुहूर्त व गंगा स्नान का समय और दान के नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News