Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Upwas Ke Niyam: क्या रात में उपवास तोड़ना सही है… शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने बताया सनातन में क्या है नियम

Upwas Ke Niyam: क्या रात में उपवास तोड़ना सही है… शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने बताया सनातन में क्या है नियम

Upwas Ke Niyam: सनातन धर्म में उपवास (Fast) का विशेष महत्व है। हर माह विभिन्न व्रत-त्योहारों पर लोग उपवास रखते हैं। इस दौरान अन्न का सेवन नहीं किया जाता है। इस बीच, यह सवाल भी उठता है कि उपवास कब तोड़ना चाहिए? द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज (Shankaracharya Swami Sadanand Saraswati) ने जवाब दिया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 20 May 2025 10:21:59 AM (IST)

Updated Date: Tue, 20 May 2025 10:21:59 AM (IST)

व्रत एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक रखना चाहिए। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल में बोले शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती
  2. उपवास का मतलब होता है सभी भोग का निषेध
  3. फलाहार में सत्त्वगुण होने के कारण सेवन मान्य

नईदुनिया, भोपाल (Upwas Ke Niyam)। ‘अधिकांश सनातनी उपवास रात में तोड़ते हैं, जो शास्त्रीय परंपराओं के विपरीत है।’ यह बात नईदुनिया के सवाल पर द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज (Shankaracharya Swami Sadanand Saraswati) ने जवाहर चौक झरनेश्वर मंदिर में कही।

उन्होंने कहा कि व्रत एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक रखना चाहिए। शंकराचार्य ने एक श्लोक के माध्यम से कहा- “उपवृत्तस्य पापेभ्यो यस्तु वसो गुणैः सहः। उपवासः स विज्ञानः सर्वभोगविवर्जितः॥ (जो व्यक्ति पापों से निवृत्त होकर सद्गुणों के साथ वास करता है, वही ज्ञानयुक्त सच्चा उपवास करता है, जो सभी भोगों से रहित होता है।)

बता दें कि द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने अपने तीन दिवसीय भोपाल प्रवास पर आए हैं। मंगलवार को वे भोपाल से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

naidunia_image

हर व्रत के अलग विधान

शंकराचार्य ने कहा कि व्रत के तीन प्रकार के होते हैं- निर्जल, सजल और फलाहार। इनमें हर व्रत का विधान भिन्न होता है। जैसे-निर्जला एकादशी, भीमसेनी एकादशी निर्जला रखी जाती है।

अन्य एकदशी में कुछ व्रतधारी फलहार करते हैं। कुछ व्रतधारी पूरी एकादशी ही निर्जला रखते हैं। यह हर व्यक्ति के संकल्प व सामर्थ्य पर निर्भर करता है। यदि एक समय आहार करने का व्रत करते हैं तो गाय का दूध, फल आदि का सेवन कर सकते हैं।

Trending News