सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार रोजाना पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं अगर आप पूजा-पाठ के दौरान वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपको पूजा के दौरान किन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
Publish Date: Sat, 23 Aug 2025 07:19:01 PM (IST)
Updated Date: Sat, 23 Aug 2025 07:19:01 PM (IST)
HighLights
- रोजाना पूजा-पाठ से साधक को मिलते हैं शुभ परिणाम।
- पूजा के दौरान जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।
- वास्तु शास्त्र में दिशाओं का माना गया है विशेष महत्व।
धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को देवी-देवताओं के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का एक माध्यम माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में रोजाना विधिवत रूप से पूजा-पाठ किया जाता है, वहां हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है, जिससे घर में खुशहाली आती है। ऐसे में अगर आप पूजा-पाठ के दौरान कुछ वास्तु नियमों की अनदेखी करते हैं, तो इससे आप पूर्ण फल की प्राप्ति से वंचित रह सकते हैं।
मंदिर की हो सही दिशा
वास्तु शास्त्र में इस बात का भी खास महत्व माना गया है कि आपका मंदिर किस दिशा में है। वास्तु में मंदिर के लिए उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा को सही माना गया है। इसी के साथ इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें कि मंदिर में भगवान की मूर्ति का मुख कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए।
पूजा करते समय इनका रखें ध्यान
कई लोग खड़े होकर पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि आप शांति वाले स्थान पर बैठकर पूजा करते हैं, तो इसका अधिक फल मिलता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि पूजा करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
दीपक को लेकर आजमाएं ये नियम
पूजा के दौरान दीपक भी जरूरी रूप से जलाया जाता है। ऐसे में रोजाना आपको पूजा के दौरान घी या सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। यदि आपका दीपक धातु से बना है, तो रोजाना इसकी अच्छे से साफ-सफाई करें।
ये भी पढ़ें- Dream Astrology: ऐसे सपने आयें तो समझ लीजिये जल्द ही घर में बजने वाली है शहनाई, जानें इन सपनों का मतलब
इन बातों का रखें ध्यान
मंदिर घर का एक पवित्र स्थान होता है। ऐसे में मंदिर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। मंदिर के पास कूड़ेदान, जूते-चप्पल आदि रखने से बचें। इसी के साथ मंदिर को कभी भी शौचालय के पास या फिर सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए। वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना गया। हमेशा स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर ही पूजा शुरू करनी चाहिए।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







