Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी-शीशा बिगाड़ेगा घर का माहौल, जानें सही वास्तु नियम

Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी-शीशा बिगाड़ेगा घर का माहौल, जानें सही वास्तु नियम

Vastu Tips: घर की सजावट में शीशा और घड़ी का इस्तेमाल सामान्य है, लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत दिशा में इन्हें लगाना घर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे जीवन में तनाव, कलह और आर्थिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 03:11:45 PM (IST)

Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 03:11:45 PM (IST)

Vastu Tips: शीशा और घड़ी लगाने के नियम जानिए

HighLights

  1. शीशा-घड़ी की गलत दिशा बढ़ाती नकारात्मकता
  2. पूर्व-उत्तर दिशाएं शीशा लगाने के लिए शुभ
  3. बेडरूम में भूलकर भी शीशे में न दिखे परछाई

धर्म डेस्क: घरों में शीशा और घड़ी लगाना एक सामान्य बात है, लेकिन अक्सर लोग इन्हें गलत दिशा में लगा देते हैं, जिसकी वजह से जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। कई बार घर में बिना किसी कारण के कलह, तनाव या अस्थिर माहौल बना रहता है, जिसका संबंध घर में लगे शीशे और घड़ी की दिशा से हो सकता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips For Watch and Mirror Direction) के अनुसार, इन वस्तुओं का सही या गलत स्थान घर की ऊर्जा को सीधे प्रभावित करता है।

naidunia_image

शीशा और घड़ी लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में पूर्व और उत्तर दिशा को शीशा लगाने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इन दिशाओं में लगा हुआ शीशा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और धन लाभ के योग भी बढ़ाता है। साथ ही, कारोबार में प्रगति और मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत भी माना जाता है। वहीं, घड़ी लगाने के लिए उत्तर दिशा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। इस दिशा में लगी घड़ी परिवार में सुख-समृद्धि लाती है और व्यक्ति के करियर में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।

क्या बेडरूम में लगा सकते हैं शीशा और घड़ी?

अगर बेडरूम में शीशा लगाने की योजना है, तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि सोते हुए व्यक्ति की परछाई उसमें न दिखे। ऐसी स्थिति को वास्तु में अत्यंत अशुभ माना गया है, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। वहीं, घड़ी को बिस्तर के ठीक ऊपर या बिलकुल सामने लगाना भी अनुचित माना जाता है, क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

किस दिशा में न लगाएं शीशा और घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण और पश्चिम दिशा में शीशा लगाने से बचना चाहिए। इन दिशाओं में लगा शीशा घर में तनाव और कलह की स्थिति पैदा कर सकता है। इसी तरह घड़ी को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह दिशा यमराज की मानी गई है और इसे अशुभ माना जाता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

घर में टूटा हुआ शीशा या बंद पड़ी घड़ी रखना बिल्कुल मना है। ऐसा माना जाता है कि ये वस्तुएं परिवार पर दुर्भाग्य और अशांति का प्रभाव डालती हैं। यदि घर में कोई घड़ी बंद है, तो उसे तुरंत ठीक करवाना या घर से हटाना ही बेहतर है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News