Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Vastu Tips: घर के उत्तर दिशा में रखें ये चीजें, धन और समृद्धि की होगी बरसात

Vastu Tips: घर के उत्तर दिशा में रखें ये चीजें, धन और समृद्धि की होगी बरसात

मान्यताओं के अनुसार वट-वृक्ष को कुबेर का निवास स्थान माना गया है। जिस किसी व्यक्ति पर भी कुबेर की कृपा होती है उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार वह कौन-सी वस्तुए हैं जिन्हें घर की उत्तर दिशा में रखने से व्यक्ति पर कुबेर देव की कृपा बनी रहती है।

Publish Date: Sat, 13 Sep 2025 10:38:21 PM (IST)

Updated Date: Sat, 13 Sep 2025 10:38:21 PM (IST)

Kuber ke Upay कुबेर देव को प्रसन्न करने के उपाय।

HighLights

  1. वास्तु शास्त्र में सबसे शुभ मानी गई है घर की उत्तर दिशा
  2. वास्तु के अनुसार, उत्तर में होता है भगवान कुबेर का निवास
  3. कुबेर देव को इन वास्तु उपायों से करें प्रसन्न, होगी धन वर्षा

धर्म डेस्क। कुबेर देव की पूजा धन प्राप्ति के लिए की जाती है। वहीं घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता का वास माना गया है। ऐसा माना जाता है कि धन के देवता कुबेर की दया दृष्टि जिस किसी पर भी पड़ जाती है उसे जीवन में आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। वास्तु में कुबेर देव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपको धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

ऐसे मिलेगा कारोबार में फायदा

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर की उत्तर दिशा में धन या तिजोरी आदि रखने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आप इस दिशा में कुबेर देव का चित्र मूर्ति या चित्र भी स्थापित कर सकते हैं, जिससे आपको लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं। इसके साथ-साथ आपको इस दिशा में कुबेर यंत्र की स्थापना करने से भी अपने कारोबार में फायदा देखने को मिल सकता है।

रख सकते हैं ये पौधे

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आप अपने घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट और तुलसी जैसे पौधे रख सकते हैं। इससे धन की वृद्धि होती है। इसके साथ ही आपको घर की उत्तर दिशा में बांस का पौधा लगाने से भी लाभ मिल सकता है।

कुबेर देव की कृपा के लिए रखें ये चीजों

कुबेर देव की कृपा के लिए आप उत्तर दिशा में छोटा-सा फाउंटेन, एक्वेरियम, धातु से बना या क्रिस्टल का कछुआ आदि रख सकते हैं। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा में नदी, झरने आदि की तस्वीर लगाना भी काफी शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर में पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने के लिए आप मुख्य द्वार पर नेम प्लेट, विंड चाइम्स आदि भी लगा सकते हैं।

उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें

घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी जूते-चप्पल, कूड़ेदान या किसी तरह का भारी सामान आदि नहीं रखना चाहिए। इससे कुबेर देव नाराज हो सकते हैं। जिस कारण आपको आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उत्तर दिशा को गंदा भी न रखें, वरना इससे सकारात्मक ऊर्जा अवरूद्ध हो सकती है।

Trending News