Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Vastu Tips: घर में कांच टूटना शुभ, रखना अशुभ… वास्तु शास्त्र क्या देता है संकेत? जानें यहां

Vastu Tips: घर में कांच टूटना शुभ, रखना अशुभ… वास्तु शास्त्र क्या देता है संकेत? जानें यहां

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कांच का अचानक टूटना अक्सर शुभ संकेत होता है। यह आने वाली मुसीबत के टलने या धन लाभ का संकेत दे सकता है। जानें क्या करें और किन बातों का रखें ध्यान।

By ADITYA KUMAR

Publish Date: Mon, 04 Aug 2025 07:37:31 PM (IST)

Updated Date: Mon, 04 Aug 2025 07:37:31 PM (IST)

Vastu Tips: घर में कांच टूटना शुभ, रखना अशुभ

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में कांच के अचानक टूटने को अक्सर शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि जब घर में कोई कांच बिना किसी वजह के टूट जाए, तो वह घर पर मंडरा रही मुसीबत को अपने ऊपर ले लेता है। यह घटना संकेत देती है कि किसी संकट से बचाव हो गया है और परिवार सुरक्षित है।

बिना कारण कांच टूटना शुभ संकेत

खासकर यदि यह कांच खिड़की या दरवाजे का हो और बिना कारण टूटे, तो इसे धन लाभ या किसी शुभ समाचार से जोड़कर देखा जाता है। संभव है कि निकट भविष्य में कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो या आकस्मिक धन प्राप्त हो।

टूटा हुआ कांच घर में रखना नकारात्मक

हालांकि, टूटा हुआ कांच घर में रखना नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है। वास्तु के अनुसार, इसे तुरंत हटाना चाहिए। ऐसा करते समय सावधानी जरूरी है, कांच के टुकड़ों को किसी मोटे कपड़े या पेपर में लपेटकर कूड़ेदान में डालना चाहिए ताकि चोट का खतरा न हो।

बेडरूम में आईना लगाना वर्जित

वास्तु के अनुसार घर में धारदार या गोल आकार के आईनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। चौकोर या अष्टकोणीय आकार बेहतर माने जाते हैं। बेडरूम में आईना लगाना भी वर्जित है, खासकर ऐसा जिससे सोते वक्त आपका प्रतिबिंब दिखे। यदि ऐसा संभव नहीं हो, तो आईने पर कपड़ा डालकर नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। सही दिशा और स्थिति में आईना और कांच रखने से घर में ऊर्जा संतुलन बना रहता है और जीवन में शुभता आती है।

Trending News