Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Vastu tips for Interview: इंटरव्यू पर जाने से पहले करें ये उपाय, मिल जाएगी मनचाही नौकरी

Vastu tips for Interview: इंटरव्यू पर जाने से पहले करें ये उपाय, मिल जाएगी मनचाही नौकरी

Vastu tips for Interview: वास्तु शास्त्र में लगभग व्यक्ति की हर समस्या का समाधान मिलता है। कई बार हममे प्रतिभा होते हुए भी हम अपनी मनपसंद जॉब पाने से चूक जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इंटरव्यू को लेकर परेशान हैं तो इसके लिए भी वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जरूरी कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं।

Publish Date: Mon, 22 Sep 2025 09:43:03 PM (IST)

Updated Date: Mon, 22 Sep 2025 09:43:03 PM (IST)

Vastu tips for Interview: इंटरव्यू पर जाने से पहले करें ये काम।

HighLights

  1. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा।
  2. इंटरव्यू पर जाने से पहले भी अपना सकते हैं ये कुछ टिप्स।
  3. बढ़ जाती है जातक की सफलता प्राप्ति की प्रबल संभावना।

धर्म डेस्क। जीवन में कई बार मेहनत और कोशिशों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे समय में व्यक्ति का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और सफलता के अवसर बढ़ जाते हैं। खासतौर पर इंटरव्यू जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर इन बातों का ध्यान रखना लाभकारी माना जाता है।

इंटरव्यू से पहले करें ये उपाय

इंटरव्यू वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। उसके बाद एक तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें। जल चढ़ाते समय कम से कम 11 बार “ॐ ह्रीं सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और करियर में उन्नति के योग बनते हैं।

इसके अलावा, घर से निकलने से पहले गणेश जी का स्मरण करें और गायत्री मंत्र का 27 बार जाप करें। यह मन को शांत करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

पर्स में रखें ये शुभ वस्तुएं

मान्यता है कि तुलसी के पांच सूखे पत्ते या थोड़े से काले तिल को छोटी पोटली में बांधकर पर्स में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, सफलता के अवसर भी बढ़ते हैं। इसके अलावा, पर्स में कुछ चावल के दाने या हल्दी की एक-दो गांठ रखने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: नवरात्र के पहले दिन से लेकर कन्या पूजन तक, जानें किस दिन क्या करें, मां होंगी खुश

इन बातों पर दें ध्यान

सफलता आकर्षित करने के लिए घर और मन दोनों से नकारात्मकता को दूर करना जरूरी है। इंटरव्यू पर जाने से पहले किसी तरह का नकारात्मक विचार मन में न आने दें। साथ ही अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ व्यवस्थित रखें। वास्तु शास्त्र में व्यवस्था को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि अनुशासन और व्यवस्थित जीवन ही सफलता की ओर ले जाते हैं।

Trending News