Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Vastu Tips for Money: आपकी भी जेब में नहीं टिकता पैसा तो अपनाएं वास्तु के ये उपाय, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

Vastu Tips for Money: आपकी भी जेब में नहीं टिकता पैसा तो अपनाएं वास्तु के ये उपाय, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

Vastu Tips for Money: घर और कार्यक्षेत्र में वास्तु नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में धन की स्थिरता को बनाए रखने के लिए आपको कुछ वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं इस बारे में।

Publish Date: Tue, 11 Nov 2025 06:50:36 PM (IST)

Updated Date: Tue, 11 Nov 2025 06:50:36 PM (IST)

नहीं टिकता पैसा तो अपनाएं वास्तु के ये उपाय।

HighLights

  1. वास्तु से बना रहता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार।
  2. वास्तु शास्त्र में बताई गई है धन रखने की सही दिशा।
  3. लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम।

धर्म डेस्क। कई बार जीवन में मेहनत और अच्छी आमदनी के बावजूद धन टिक नहीं पाता। ऐसे में वास्तु शास्त्र के कुछ सरल नियमों को अपनाकर न केवल धन-संबंधी परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है, बल्कि समृद्धि का मार्ग भी खोला जा सकता है। वास्तु के अनुसार घर की दिशा, तिजोरी की स्थिति और देवी-देवताओं की आराधना का सीधा संबंध धन के स्थायित्व से होता है।

तिजोरी की सही दिशा से रुकेगा अनचाहा खर्च

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में धन और गहने रखने की दिशा बेहद महत्वपूर्ण होती है। अगर आप अपनी तिजोरी को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके रखते हैं, तो इससे आर्थिक स्थिरता बढ़ती है। तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाकर उस पर श्री यंत्र या चांदी का सिक्का रखना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे तिजोरी कभी खाली नहीं रहती और अनावश्यक खर्चों पर स्वाभाविक रूप से नियंत्रण होता है।

उत्तर दिशा को माना गया है ‘धन का द्वार’

वास्तु में उत्तर दिशा को भगवान कुबेर की दिशा कहा गया है। यही कारण है कि इस दिशा की साफ-सफाई और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना बेहद जरूरी है। घर की उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर की मूर्ति या तस्वीर लगाना शुभ फल देता है। इसके साथ ही अलमारी या तिजोरी भी इसी दिशा में रखना धन वृद्धि में सहायक माना गया है।

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के वास्तु उपाय

धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना आसान है, बस कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा और आकर्षक होना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि लक्ष्मी वहीं प्रवेश करती हैं जहाँ स्वच्छता और सकारात्मकता होती है।

पूजा के समय लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन-संपन्नता और सौभाग्य बढ़ता है। साथ ही मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना भी लक्ष्मी कृपा पाने का सरल और प्रभावी उपाय है।

यह भी पढ़ें- बनारस से गंगाजल लाना क्यों माना जाता है अशुभ, जानिए धार्मिक कारण

अगर आप इन छोटे लेकिन प्रभावशाली वास्तु नियमों को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो न केवल धन रुकने लगता है, बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास भी होता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News