Vat Savitri Amavasya Date 2025: सनातन धर्म में वट सावित्री अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए अच्छे कार्य का पुण्य फल अवश्य मिलता है। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान और दान-धर्म का भी विशेष महत्व है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 20 May 2025 01:42:54 PM (IST)
Updated Date: Tue, 20 May 2025 01:42:54 PM (IST)
HighLights
- 25 मई को लगेगी अमावस्या तिथि
- अगले दिन यानी 26 को समापन
- सुहागिन महिलाएं रखती हैं व्रत
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर (Vat Savitri Amavasya Date 2025)। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि 25 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 26 मई को सुबह आठ बजकर 31 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का महत्व है। ऐसे में वट सावित्री व्रत 26 मई को रखा जाएगा।
अमावस्या को महिलाएं व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। व्रतधारी महिलाएं वट वृक्ष लाल सूत्र लपेटकर परिक्रमा करती हैं और बरगुले लूटाये जाते हैं।
इस दिन किए गए अच्छे काम का जरूर मिलता है फल
- ज्येष्ठ मास की अमावस्या सनातन धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं व्रत रखकर वट सावित्री व्रत का पूजन करतीं हैं।







