Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

Vinayak Chaturthi 2025 Date: 3 या 4 जनवरी किस दिन है विनायक चतुर्थी? एक क्लिक में जानें शुभ मुहूर्त

Vinayak Chaturthi 2025 Date: 3 या 4 जनवरी किस दिन है विनायक चतुर्थी? एक क्लिक में जानें शुभ मुहूर्त

शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है। इस दिन उनकी विधिपूर्वक पूजा एवं व्रत रखा जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है, जिनकी पूजा से जीवन की सभी विघ्न और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। यह दिन समृद्धि और सुख-शांति के प्रतीक है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 20 Dec 2024 11:16:00 AM (IST)

Updated Date: Fri, 20 Dec 2024 12:04:14 PM (IST)

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भगवान गणेश की पूजा से बुध देव प्रसन्न होते हैं।
  2. बुधवार को भगवान गणेश की पूजा विशेष महत्व रखती है।
  3. विनायक चतुर्थी पर अभिजीत मुहूर्त का संयोग है।

धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन धर्म में भगवान गणेश की मांगलिक कार्यक्रमों सबसे पहले पूजा की जाती है। कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भक्त भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन व्रत रखने की भी परंपरा है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहते हैं। चतुर्थी तिथि पर व्रत रख शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करने पर उनका आशीर्वाद मिलता है। वह जीवन से सारे कष्टों को हर लेते हैं।

हम आपको इस आर्टिकल में पौष महीने के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2025 Date) की सही डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में बताएंगे।

naidunia_image

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Vinayak Chaturthi Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार 03 जनवरी को रात 01:08 बजे पर पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। 3 जनवरी को रात 11:39 पर इसके समाप्त होने का समय है। चंद्रास्त का समय 09:09 मिनट पर है। ऐसे में 3 जनवरी को भक्त विनायक चतुर्थी का व्रत रख भगवान गणेश की पूजा कर सकेंगे।

विनायक चतुर्थी शुभ योग (Vinayak Chaturthi Shubh Yog)

विनायक चतुर्थी पर सिद्धि योग बन रहा है, जो कि दोपहर से शुरू होकर रात भर रहेगा। रवि योग, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र भी बन रहे हैं। इन संयोगों में भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही शुभ हो सकता है। यह आपके जीवन में सभी संकटों को दूर कर देंगे।

Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News