Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Vivah Muhurat 2025: कब से शुरू होंगी शादियां, जानिए नवंबर-दिसंबर में विवाह मुहूर्त लिस्ट

Vivah Muhurat 2025: कब से शुरू होंगी शादियां, जानिए नवंबर-दिसंबर में विवाह मुहूर्त लिस्ट

साल 2025 में देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी और इसके अगले दिन 2 नवंबर को तुलसी विवाह होगा। इसके साथ ही विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। नवंबर-दिसंबर में कई विवाह मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे, जो हिंदू परिवारों के लिए शुभ अवसर लेकर आएंगे।

Publish Date: Wed, 24 Sep 2025 03:01:09 PM (IST)

Updated Date: Wed, 24 Sep 2025 03:01:09 PM (IST)

नवंबर-दिसंबर में शुभ मुहूर्त में ही करें शादियां। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी।
  2. 2 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन होगा।
  3. इसके साथ ही विवाह मुहूर्तों की शुरुआत हो जाएगी।

धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व है। इस चार महीने के काल में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं, तब कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य जैसे शादी, सगाई, मुंडन, जनेऊ संस्कार, गृह प्रवेश या नए काम की शुरुआत पर रोक रहती है।

मान्यता है कि देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। उसके बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। साल 2025 में देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी। इसके अगले दिन तुलसी विवाह होगा। इसके साथ विवाह मुहूर्त का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

देवउठनी एकादशी 2025 की तिथि और महत्व

वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 1 नवंबर 2025 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी। 2 नवंबर की सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इस आधार पर देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। शुभ कार्यों के द्वार खुलते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है। घर में सुख-समृद्धि आती है।

तुलसी विवाह 2025

देवउठनी एकादशी के अगले दिन द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का आयोजन होता है। साल 2025 में यह 2 नवंबर को होगा। पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि 2 नवंबर को सुबह 07:31 बजे से शुरू होकर 3 नवंबर को सुबह 05:07 बजे समाप्त होगी। इस दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

नवंबर-दिसंबर 2025 के विवाह मुहूर्त

तुलसी विवाह के बाद विवाह का शुभ समय प्रारंभ हो जाएगा। नवंबर-दिसंबर 2025 में कई विवाह मुहूर्त रहेंगे, जिनमें प्रमुख हैं…

  • 2 नवंबर 2025 (रविवार): रात्रि 11:11 बजे से 3 नवंबर सुबह 06:34 बजे तक।
  • 3 नवंबर 2025 (सोमवार): सुबह 06:34 बजे से शाम 07:40 बजे तक।
  • 6 नवंबर से 7 नवंबर: रात 03:28 बजे से सुबह 06:37 बजे तक।
  • 8 नवंबर (शनिवार): सुबह 07:32 बजे से रात 10:02 बजे तक।
  • 12-13 नवंबर: रात 12:51 बजे से अगले दिन सुबह 06:42 बजे तक।
  • 16-18 नवंबर: लगातार तीन दिनों तक कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।
  • 21-27 नवंबर: विवाह के लिए कई छोटे-बड़े समय खंड उपलब्ध होंगे।
  • 30 नवंबर से 1 दिसंबर: सुबह 07:12 बजे से अगले दिन सुबह तक।
  • 4-6 दिसंबर: तीन दिन विवाह के लिए उपयुक्त माने जाएंगे।

धार्मिक और सामाजिक महत्व

  • देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ सामाजिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस दिन से विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू होते हैं, जिससे पूरे समाज में उत्सव का माहौल बनता है। हिंदू परिवारों में इसे नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
  • इस प्रकार साल 2025 में देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह एक बार फिर शुभ कार्यों के द्वार खोलने जा रहे हैं, जो लोग शादी या अन्य मांगलिक कार्य करने की योजना बना रहे हैं, वे इन मुहूर्तों का ध्यान रखकर अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत कर सकते हैं।
Trending News