Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Vivah Muhurat 2025: नवंबर-दिसंबर के विवाह मुहूर्त और शुभ तिथियां, जल्द लगने वाला है खरमास

Vivah Muhurat 2025: नवंबर-दिसंबर के विवाह मुहूर्त और शुभ तिथियां, जल्द लगने वाला है खरमास

धर्म डेस्क: हिंदू परंपरा में विवाह जैसे मंगल कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त (Shubh Vivah Muhurat 2025)का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। इस अवधि में विवाह सहित किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। चातुर्मास समाप्त होने के बाद ही विवाह के मुहूर्त दोबारा प्रारंभ होते हैं।

वर्ष 2025 में नवंबर और दिसंबर महीने में विवाह के लिए बहुत अधिक तिथियां उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि जल्द ही खरमास शुरू होने वाला है। खरमास लगते ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक गतिविधियाँ पूर्ण रूप से वर्जित मानी जाती हैं।

खरमास कब लगता है?

जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास की शुरुआत होती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है।

खरमास 2025: शुरुआत और समाप्ति

इस वर्ष धनु संक्रांति 16 दिसंबर को पड़ेगी और इसी दिन से खरमास का आरंभ होगा। यह अवधि 14 जनवरी 2026 तक चलेगी।

नवंबर 2025 के विवाह मुहूर्त (November Vivah Muhurat 2025)

16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर

दिसंबर 2025 के विवाह मुहूर्त (December Vivah Muhurat 2025)

1, 4, 5, 6 दिसंबर

पूजन मंत्र (Pujan Mantra)

  • ॐ सूर्याय नमः।।
  • ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य प्रचोदयात।।
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।

यह भी पढ़ें- Kharmas 2025 Date: कब लगेगा खरमास? जानिए तिथि, नियम… शुभ कार्यों से पहले करें ये जरूरी काम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News