Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV

Weekly Horoscope 17 August To 23 August 2025: मेष, मिथुन समेत इन जातकों के सामने आएंगी चुनौतियां, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 17 August To 23 August 2025: मेष, मिथुन समेत इन जातकों के सामने आएंगी चुनौतियां, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

धर्म डेस्क, इंदौर। ग्रह-नक्षत्रों की चाल रोज़मर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती है। किसी के लिए दिन शुभ अवसर लेकर आता है, तो किसी को संघर्ष और सावधानियों का संदेश देता है। आज यानी 19 अगस्त 2025 का दिन भी बारह राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। आइए जानते हैं किस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी और किन्हें सतर्क रहने की ज़रूरत है।

मेष

मेष राशि वालों के लिए दिन चुनौतिपूर्ण साबित हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं, खासकर पुरानी बीमारी उभर सकती है। परिवार में किसी अप्रत्याशित घटना की आशंका है। व्यापार या निवेश में हानि के संकेत हैं। आज वाहन सावधानी से चलाएं और यात्राओं से बचें। रिश्तों में तनाव की संभावना बनी रहेगी।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों का दिन बहुत शुभ है। आज आपको किसी नई योजना की शुरुआत का अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य में सफलता सुनिश्चित होगी। नौकरी और व्यवसाय में लाभ की संभावना है। परिवार का साथ मिलेगा और सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

मिथुन

मिथुन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। विवादों से दूर रहना ही आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र में हानि की आशंका है। मित्रों या परिचितों से अनबन हो सकती है। हालांकि परिवार का सहयोग आपको राहत देगा। मन अशांत रहेगा, इसलिए ध्यान और मेडिटेशन से लाभ मिलेगा।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में नई साझेदारी से लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक संतोष मिलेगा।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा। खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है। कामकाज में सामान्य प्रगति होगी। हालांकि बड़े फैसले लेने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए यह दिन बेहद सकारात्मक है। कठिन परिश्रम का फल आपको अवश्य मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं और व्यापार में लाभ होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को नई दिशा दे सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, छोटी-मोटी दिक्कत परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी। कार्यस्थल पर विरोधियों का दबाव झेलना पड़ सकता है। हालांकि नौकरी और व्यापार में नए अवसर लाभ देंगे। परिवार के सहयोग से मुश्किलें हल होंगी। ध्यान रखें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में तरक्की और मान-सम्मान मिलेगा। परिवार का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। यह समय जीवन में स्थिरता लाने वाला साबित होगा।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। कार्यस्थल पर षड्यंत्र या विवाद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान और संपत्ति को लेकर विवाद की संभावना है। यात्रा में सतर्क रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में भी मतभेद की स्थिति बन सकती है।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। नौकरी और व्यवसाय में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

कुंभ

कुंभ राशि वालों का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर सामने आएंगे। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। यात्रा शुभ और लाभकारी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन

मीन राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मित्रों से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी में नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी समस्या की आशंका है। व्यापारिक गतिविधियों में सतर्क रहें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। अनावश्यक खर्च से बचें और धैर्य बनाए रखें।

Trending News