Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2025: इन जातकों को मिलेगी व्यापार में तरक्की, पढ़ें कैसा रहेगा यह वीक

Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2025: इन जातकों को मिलेगी व्यापार में तरक्की, पढ़ें कैसा रहेगा यह वीक

27 अप्रैल से 03 मई 2025 तक का सप्ताह राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कुछ को नए अवसर और आर्थिक लाभ मिलेगा, तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कई राशियों को सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 28 Apr 2025 04:17:05 PM (IST)

Updated Date: Mon, 28 Apr 2025 04:17:05 PM (IST)

इस सप्ताह का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: ऊर्जा से भरपूर
  2. वृषभ: मानसिक तनाव
  3. कर्क: कार्यक्षेत्र में सफलता

धर्म डेस्क, इंदौर। 27 अप्रैल से 03 मई 2025 तक का सप्ताह राशियों के अनुसार कई बदलाव लेकर आ रहा है। यह सप्ताह जहां कुछ लोगों के लिए नई शुरुआत और सफलताओं का अवसर प्रदान करेगा, वहीं कुछ के लिए यह उतार-चढ़ाव और सतर्कता का समय रहेगा। आइए जानते हैं प्रत्येक राशि के लिए इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल:

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries)

इस सप्ताह मेष राशि वालों को नई ऊर्जा का अनुभव होगा। मन प्रसन्न रहेगा और नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह समय शुभ है। परिवार और मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। बड़ी पार्टनरशिप के अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। मानसिक चिंता बनी रहेगी, खासकर काम को लेकर। हालांकि आर्थिक लाभ के अवसर भी बनेंगे। परिवार में माहौल विपरीत रह सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन पत्नी से मतभेद दूर होने के योग हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सावधानी का है। बिना सोचे-समझे किसी को बड़ी राशि उधार न दें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और किसी भी यात्रा पर विशेष ध्यान दें। परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है। पत्नी से मतभेद और घर में तनाव की स्थिति बन सकती है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रमोशन के योग बन सकते हैं और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान भी बन सकता है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह बेहद अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। विरोधी भी आपके काम की तारीफ करेंगे। कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है और आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यह समय आपके करियर को नई ऊंचाइयां देने वाला साबित हो सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह कठिनाई भरा हो सकता है। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक जोखिम उठाने से बचें और वाद-विवाद से दूर रहें। संपत्ति विवाद भी सिर उठा सकते हैं, इसलिए संयम से काम लें।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में पहले से किए हुए काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी करीबी व्यक्ति से दूर होने के कारण मन दुखी रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। रुके हुए कार्य फिर से गति पकड़ेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और डूबा हुआ पैसा वापस मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और नए कार्यों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के योग बन रहे हैं और कोई बड़ी साझेदारी भी हो सकती है।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, लेकिन विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं, जिससे नुकसान संभव है। वाद-विवाद से बचें और उधारी से सावधानी बरतें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी पर अधिक विश्वास न करें और निवेश सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन में भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी यात्रा का योग भी बन रहा है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार-व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं और घर में किसी नए सदस्य का आगमन संभव है।

Trending News