Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

अब Jos Buttler ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली तूफानी पारी, केवल 59 गेंदों में ही बना डाले इतने रन | Parmarth TV

अब  Jos Buttler ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली तूफानी पारी, केवल 59 गेंदों में ही बना डाले इतने रन | Parmarth TV

खेल डेस्क। आईपीएल के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जलवा देखने को मिल रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चेस्टर ली स्ट्रीट मेें खेले गए पहले मैच में जोस बटलर ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली है।

हालांकि वह शतक से चूक गए। जोस बटलर (96 रन) की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। इस प्रकार इंग्लैंड ने पहला मैच 21 रन से जीतकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 59 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 96 रन बनाए। इस पारी में बटलर का स्ट्राइक रेट 162.71 का था। वहीं जैमी स्मिथ ने 20 गेंदों में 38 रन और जैकब बेथेल ने 23 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट हासिल करने में सफल रहे।

जवाब में लियाम डॉसन की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज लक्ष्य तक नहीं पहुंंच सकी। लियाम डॉसन चार विकेट अपने नाम करने में सफल रहे। वहीं मैथ्यू पॉट्स और जैकब बेथेल ने दो-दो विकेट झटके। कैरेबियाई टीम के लिए लुईस ने सर्वाधिक 23 गेंदों में 39 रन बनाए।

जोस बटलर ने आईपीएल में बनाए थे 538 रन
आपको बता दें कि जोस बटलर ने इससे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैचों में 538 रन बनाए थे। हालांकि गुजरात टाइटंस खिताब जीतने में असफल रही थी।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News