इंटरनेट डेस्क। पोस्ट ऑफिस की ओर से कई शानदार निवेश स्कीम्स का संचालन किया जा रहा है। ये निवेश योजनाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। इनमें निवेश करने पर निवेशक को किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है।
आज हम आपको पोस्ट अॅॉपिस की एक शानदार स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस स्कीम में निवेश करने पर वर्तमान में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है। हम आज आपको पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इस योजना में आपके पास 5 सालों के लिए अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश करने का मौका होता है। स्कीम में 5 सालों की निवेश अवधि पूरी होने के बाद उसे 3 सालों के लिए और आगे बढ़ाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खाता खुलवाया जा सकता है। आपको आज ही इस योजना में अपना खाता खुलवा लेना चाहिए।
PC:newindianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala







