Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 7 June 2025: इन जातकों का बनेगा ट्रिप का प्लान, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का हाल

Aaj Ka Rashifal 7 June 2025: इन जातकों का बनेगा ट्रिप का प्लान, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का हाल

07 जून 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जबकि कुछ को सतर्कता और संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। ग्रहों की चाल आपके दिन को बदल सकती है लेकिन आत्मबल और सतर्कता से सभी परिस्थिति को अनुकूल बनाया जा सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 06:32:00 AM (IST)

Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 06:32:45 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। ग्रहों की स्थिति में कुछ परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। चंद्रमा आज सिंह राशि में गोचर कर रहा है। सूर्य और बुध वृषभ राशि में स्थित हैं। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा।

आज के दिन कुछ राशि वालों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिल सकता है तो कुछ को स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासतौर पर मिथुन और धनु राशि वालों को आज सतर्कता की विशेष आवश्यकता है, जबकि मेष, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन शुभ संयोग लेकर आया है।

मेष (Aries)

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ है। सुबह के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे दिन की शुरुआत सकारात्मक होगी। व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है। पड़ोसी या पारिवारिक सदस्य के साथ वाद-विवाद हो सकता है जिससे मन तनावग्रस्त रह सकता है। हालांकि दोपहर के बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आंखों में जलन और सिरदर्द की संभावना है।

मिथुन (Gemini)

आज मिथुन राशि के जातकों को दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद की संभावना है। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पूरी तरह से पढ़ें।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। रुके हुए सरकारी कार्यों के पूर्ण होने के योग हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह दिन लाभदायक रहेगा।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज आत्मविश्वास से भरपूर दिन है। धार्मिक यात्रा या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मान-सम्मान मिल सकता है। विदेश यात्रा की संभावनाएं बन रही हैं।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के लिए आज का दिन सफलता और प्रसन्नता लेकर आया है। पुराने कार्य पूरे होंगे और सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार में पुरानी योजना से लाभ संभव है। हालांकि संध्या के समय जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

तुला (Libra)

आध्यात्मिक झुकाव और सतर्कता की आवश्यकतातुला राशि के जातकों का रुझान आज आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। हालांकि किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अतः सतर्क रहें और किसी पर भी अंधा विश्वास न करें। धन व्यय अधिक हो सकता है, अतः बजट बनाकर चलें। संध्या का समय परिवार के साथ सुखद रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से सशक्त बनाने वाला है। आत्मबल में वृद्धि होगी और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। संध्या का समय बच्चों के साथ बिताकर मन को शांति मिलेगी।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। सुबह के समय अचानक धन हानि हो सकती है। किसी को उधार न दें। व्यापार में घाटा हो सकता है, जोखिम न लें। उच्च अधिकारियों से विवाद संभव है। दोपहर के बाद पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का व्यवहार रूखा हो सकता है, जिससे तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आज सुबह शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों को अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। व्यापार में नुकसान की संभावना है, अतः सतर्क रहें। संपत्ति संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें।

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्तता वाला रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन कमजोर रहेगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें और बाहरी भोजन से बचें।

Trending News