Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV

आज होगा Asia Cup का आगाज, टूर्नामेंट में तीन बार आपस में भिड़ सकते हैं भारत-पाक  | Parmarth TV

आज होगा Asia Cup का आगाज, टूर्नामेंट में तीन बार आपस में भिड़ सकते हैं भारत-पाक  | Parmarth TV

खेल डेस्क। एशिया कप के 17वें संस्करण का आगाज आज से होने जा रहा है। टी20 प्रारूप में खेला जाने वाला ये टूर्नामेंट आज अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग मैच से शुरू होगा। 28 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से और बाकी सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होंगे। पहली बार एशिया कप में आठ टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं।

इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को सीधा प्रवेश मिला है, जबकि ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और हॉन्ग कॉन्ग को एसीसी पुरुष प्रीमियर कप के जरिए जगह मिली है। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमों को सुपर फोर में जगह मिलेगी। सुपर फोन में सबसे ऊपर रहने वाली दो टीमें 28 सितंबर को फाइनल खेलेंगी।

ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान, यूएई और ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग को जगह दी गई है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमों तीन बार आपस में भिड़ सकता है। पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर को दुबई में होगा। अगर दोनों सुपर 4 या फाइनल तक पहुंचते हैं तो इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले खेले जा सकते हैं।

भारत का कल यूएई से होगा मुकाबला
एशिया कप के 17वें संस्करण में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज कल यूएई के खिलाफ करेगी।भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों पर नजर होंगी। इसमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शुभमन गिल शामिल हैं।

PC:sportsboom
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News