Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV

पीली धातु ‘सोना’ रिकॉर्ड ऊंचाई पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

पीली धातु ‘सोना’ रिकॉर्ड ऊंचाई पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच कीमती धातुओं में ग्लोबल रैली के चलते मंगलवार को घरेलू स्तर पर सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं क्योंकि यूएस लेबल मार्केट के निराशाजनक आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एग्रेसिव कटौती की उम्मीदों को बल दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं, जबकि चांदी 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव 458 रुपए या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 1,10,047 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को 10,804 रुपए प्रति ग्राम दर्ज की गई।

अगस्त में यूएस नॉन-फार्म पेरोल्स में कर्मचारियों की संख्या में केवल 22,000 की वृद्धि हुई, जो 75,000 के अनुमान से काफी कम है और इस महीने बेरोजगारी दर बढ़कर 4.3 प्रतिशत हो गई।

रोजगार के कमजोर आंकड़ों ने इस वर्ष फेड द्वारा ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की कटौती की संभावना को मजबूत किया है।

Also Read : तेलंगाना उच्च न्यायालय ने ग्रुप-I परीक्षा परिणाम रद्द किया

डॉलर सूचकांक के छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने और अमेरिका के 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने इस तेजी को बढ़ाया।

अमेरिका में निवेशक अब दो प्रमुख मुद्रास्फीति रिपोर्टों के इंतजार में हैं, जो यह तय कर सकती हैं कि फेडरल रिजर्व के नीति निर्माता अगले हफ्ते अपनी बैठक क्या फैसले ले सकते हैं।

इसके अलावा, विश्लेषकों ने मौजूदा तेजी को टैरिफ मुद्रास्फीति को लेकर चिंताओं और इलेक्ट्रिक वाहनों व सौर ऊर्जा से चाँदी की बढ़ती औद्योगिक माँग से भी जोड़ा है।

बाजार के पूर्वानुमानों के अनुसार, 17 सितंबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की 91 प्रतिशत संभावना है।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटीज वीपी राहुल कलंत्री ने कहा, “टेक्निकल फ्रंट पर सोने को 1,08,040-1,07,640 रुपए के स्तर पर समर्थन और 1,08,950-1,09,450 रुपए के स्तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है, जबकि चांदी को 1,24,750-1,23,950 रुपए के स्तर पर समर्थन और 1,26,350-1,27,150 रुपए के स्तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल डेटा के अनुसार, भारत के गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अगस्त 2025 में 23.3 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश हुआ, जो जुलाई में दर्ज 13.9 करोड़ डॉलर से 67 प्रतिशत अधिक है।

Pic Credit : X

Trending News