Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो की तरह इमरान खान भी छोड़ सकते हैं पाकिस्तान, सरकार बना रही दबाव | Parmarth TV इंटरनेट पर गलत कंटेंट होने के कारण बच्चों के लिए इस पर पूरी तरह पाबंदी लगाना सही नहीं: Supreme Court | Parmarth TV जियो की भारत से बाहर विस्तार की योजना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज इतनी है सोने-चांदी कीमतें, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV महंगे फ्लाइट टिकटों से यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत! फाइनल हो गए हैं नियम, केन्द्र सरकार जल्द ही करेगी ऐसा… | Parmarth TV Bank Holiday: बैंक में हैं अगर आपको भी आज कोई काम तो जाने से पहले कर ले चेक, कही बैंक बंद तो नहीं हैं | Parmarth TV Donald Trump ने अब रोक दिया है भारत सहित पांच देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला कानून, अब बोल दी ये बात | Parmarth TV Abhijit Deepke को आज अदालत में किया जाएगा पेश, Neha Bora को कर दिया गया है रिहा | Parmarth TV Meerut court का फिर से बड़ा फैसला, अब पति को सांप से डसवाने वाली पत्नी को दी सजा-ए-मौत, प्रेमी को मिली फांसी की सजा | Parmarth TV

टूटते-टूटते बचा वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड, Jake Fraser-McGurk ने वनडे में खेली तूफानी पारी | Parmarth TV

टूटते-टूटते बचा वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड, Jake Fraser-McGurk ने वनडे में खेली तूफानी पारी | Parmarth TV

खेल डेस्क। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटते-टूटते बच गया है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने 14 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया। इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने वनडे कप में 122 रनों की धुआंधार पारी खेली।

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने केवल 49 गेंदों पर अपना शतक भी पूरा किया। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने यह तूफानी पारी वनडे कप में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्वींसलैंड बुल्स के खिलाफ खेली। लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज है। उन्होंने इसी साल श्रीलंका ए के खिलाफ 11 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। इस पारी में उन्होंने 29 गेंदों पर 94 रन बनाए थे। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। 

मैकगर्क  शीर्ष 5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में  शामिल
इस मामले में दूसरे पायदान पर रागामा के कौशल्य वीररत्ने हैं, जिन्होंने 2005-06 में 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। श्रीलंका ने तिसारा परेरा ने 13 गेंदों में और रोरी क्लेनवेल्ट ने 14 गेंदों में वनडे में फिफ्टी जमाई थी। तिसारा परेरा (52*) ने ब्लूमफ़ील्ड पनागोडा के खिलाफ 2020-21 में और रोरी क्लेनवेल्ट (55) वेस्टर्न प्रोविंस की ओर से क्वाज़ुलु-नटाल डरबन 2010-11 में ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी। अब ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। 

PC: cricinfo

Trending News