Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो की तरह इमरान खान भी छोड़ सकते हैं पाकिस्तान, सरकार बना रही दबाव | Parmarth TV इंटरनेट पर गलत कंटेंट होने के कारण बच्चों के लिए इस पर पूरी तरह पाबंदी लगाना सही नहीं: Supreme Court | Parmarth TV जियो की भारत से बाहर विस्तार की योजना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज इतनी है सोने-चांदी कीमतें, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV महंगे फ्लाइट टिकटों से यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत! फाइनल हो गए हैं नियम, केन्द्र सरकार जल्द ही करेगी ऐसा… | Parmarth TV Bank Holiday: बैंक में हैं अगर आपको भी आज कोई काम तो जाने से पहले कर ले चेक, कही बैंक बंद तो नहीं हैं | Parmarth TV Donald Trump ने अब रोक दिया है भारत सहित पांच देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला कानून, अब बोल दी ये बात | Parmarth TV Abhijit Deepke को आज अदालत में किया जाएगा पेश, Neha Bora को कर दिया गया है रिहा | Parmarth TV Meerut court का फिर से बड़ा फैसला, अब पति को सांप से डसवाने वाली पत्नी को दी सजा-ए-मौत, प्रेमी को मिली फांसी की सजा | Parmarth TV

Rajasthan: 40 घंटे का रेस्क्यू, 3 बजे मिली सफलता, फिर भी नहीं बच सका लोहावट में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 वर्षीय भोमाराम | Parmarth TV

Rajasthan: 40 घंटे का रेस्क्यू, 3 बजे मिली सफलता, फिर भी नहीं बच सका लोहावट में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 वर्षीय भोमाराम | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के फलोदी जिले के लोहावट में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय भोमाराम को नहीं बचाया जा सका। करीब 40 घंटे की मशक्कत के बाद भोमाराम को बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी, मासूम को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू विशेषज्ञों की टीमों ने लगातार प्रयास किए। रात करीब 3 बजे रेस्क्यू टीमों को सफलता मिली और बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया, इसके बाद उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो हादसे के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है, बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू टीमों ने हरसंभव प्रयास किया, लेकिन बोरवेल के भीतर पत्थर होने और लगातार पानी आने के कारण अभियान में बार-बार बाधाएं आती रहीं। बता दें कि भोमाराम गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह बोरवेल के भीतर करीब 640 फीट की गहराई पर जाकर अटक गया था। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गहराई अधिक होने और बोरवेल के भीतर की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के कारण बचाव दल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

देसी जुगाड़ से निकाला बाहर
खबरों की माने तो लगातार आ रही बाधाओं के बाद रेस्क्यू टीमों ने देसी जुगाड़ की मदद से बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया, कई घंटों की मशक्कत के बाद शुक्रवार रात करीब 3 बजे टीमों को सफलता मिली, भोमाराम को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

pc- 

Parmarth TV

Trending News