Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ दिया दक्षिण अफ्रीका का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ दिया दक्षिण अफ्रीका का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इब्राहिम जादरान (95) और मोहम्मद नबी (नाबाद 62) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 200 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान के नाम वनडे में एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में किसी टीम की वनडे में सबसे बड़ी जीत है। इस मामले में अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2024 में आयरलैंड को 174 रन से हराया था।

इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने बांग्लादेश का तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। ये अफगानिस्तान की लगातार 5वीं वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले उसने आयरलैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को वनडे में हराया था।

केवल 93 रन पर ढेर हो गई बांग्लादेश टीम
तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल पिच पर 293 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से इब्राहिम जादरान ने 111 गेंदों में 95 रन बनाए। वहीं ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अंतिम ओवरों में तूफानी पारी खेलते हुए केवल 37 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने चार चौके और पांच छक्के शामिल थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम केवल 93 रन पर ढेर हो गई। पूरी टीम केवल 28वें ओवरों में ही ढेर हो गई। ओपनर सैफ हसन 43 रन बनाने में सफल रहे। अफगानिस्तान की ओर से बिलाल सामी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। राशिद खान 3 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News