Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Dhanteras 2025: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है फायदे का सौदा, नोट कर लें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2025: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना है फायदे का सौदा, नोट कर लें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस मंगलकारी संयोग में सोना-चांदी, बर्तन के साथ ही भूमि, भवन, मकान, दुकान के अतिरिक्त सभी प्रकार की चल-अचल संपत्ति की खरीदी स्थायी शुभ फल प्रदान करेगी। इस मौके पर सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक के अतिरिक्त अन्य सभी नए पुराने बाजार खरीदारों से गुलजार रहेंगे।

Publish Date: Wed, 15 Oct 2025 07:40:22 PM (IST)

Updated Date: Wed, 15 Oct 2025 07:40:22 PM (IST)

फाल्गुन नक्षत्र, ब्रह्म व बुद्धादित्य योग की त्रिवेणी में धनतेरस पर बरसेगा धन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पुष्य नक्षत्र के तीन दिन बाद एवं महालक्ष्मी पूजन से दो दिन पहले खरीदी का महामुहूर्त धनतेरस 18 अक्टूबर को होगा। इस अवसर पर मंगलकारी ब्रह्म व बुद्धादित्य योग के साथ फाल्गुन नक्षत्र की त्रिवेणी में बाजार में धन बरसेगा। ज्योतिर्विदों के मुताबिक इस मंगलकारी संयोग में सोना-चांदी, बर्तन के साथ ही भूमि, भवन, मकान, दुकान के अतिरिक्त सभी प्रकार की चल-अचल संपत्ति की खरीदी स्थायी शुभ फल प्रदान करेगी। इस मौके पर सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक के अतिरिक्त अन्य सभी नए पुराने बाजार खरीदारों से गुलजार रहेंगे।

काली मंदिर खजराना के आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन ब्रह्म एवं बुद्धादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला माना गया है। तुला राशि में बुध और सूर्य की युति बनने से यह संयोग निर्मित हो रहा है। त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 12.20 बजे दूसरे दिन 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर 01.52 बजे तक रहेगी । उदयाकाल में त्रयोदशी तिथि 19 अक्टूबर को है। लेकिन धनतेरस पर्व के लिए प्रदोषवेला एवं महानिषीथ काल की महत्ता बताई गई है, जो शनिवार को मिल रहा है।

18 अक्तूबर को मनाया जाएगा धनतेरस

अतः धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर शनिवार को एकमत से मनाया जाएगा। भगवान धनवंतरी, देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का पूजन की ज्योतिर्विद कान्हा जोशी के अनुसार धनतेरस पर भगवान धनवंतरी, देवी लक्ष्मीऔर धन के देवता कुबेर के पूजन की परम्परा है। इस दिन कुबेर के अलावा यमदेव को भी दीपदान किया जाता है। इस दिन यमदेव की पूजा पीछे मान्यता है कि इस दिन यमदेव की पूजा करने से घर में असमय मृ्त्यु का भय नहीं रहता है। यमदेव की पूजा करने के बाद घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख वाला दीपक पूरी रात्रि जलाना चाहिए।

शुभ मुहूर्त में समृद्धि के लिए सात धान्यों की पूजा ज्योर्तिविद शिवम तिवारी ने बताया कि इस दिन नए उपहार, सिक्का, बर्तन व गहनों की खरीदारी करना शुभ रहता है। शुभ मुहूर्त समय में पूजन करने के साथ सात धान्यों की पूजा की जाती है। सात धान्य गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर हैं। सात धान्यों के साथ ही पूजन सामग्री में विशेष रुप से स्वर्ण पुष्प के पुष्प से भगवती का पूजन करना लाभकारी रहता है। इस दिन पूजा में भोग लगाने के लिए नैवेद्ध के रुप में श्वेत मिष्ठान्न का प्रयोग किया जाता है।

धन तेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त

सुबह 07.51 से 09.17 एवं रात 9.03 से 10.36 बजे तक। चर : दोपहर 12.09 से दोपहर 01.35 बजे तक। लाभ: दोपहर 01.36 से 03.01 एवं शाम 5.53 से 7.27 बजे तक। अमृत: दोप 03.02 से 04.27 बजे तक।

Trending News