Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Asia Cup 2025: बांग्लादेश की सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीदें कायम, अफगानिस्तान को दी शिकस्त | Parmarth TV

Asia Cup 2025: बांग्लादेश की सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीदें कायम, अफगानिस्तान को दी शिकस्त | Parmarth TV

खेल डेस्क। तंजीद हसन (31 गेंदों पर 52 रन) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने मंगलवार को एशिया कप 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान को आठ रन से शिकस्त दी। इस जीत से बांग्लादेश ने सुपर-4 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा। मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 154 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में अफगानिस्तान टीम निर्धारित ओवरों में सभी विकेट गंवाकर केवल 146 रन ही बना सकी। अब श्रीलंका और अफगानिस्तान मैच से तय होगा कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान में से किसे सुपर-4 में जगह मिलेगी।

अफगानिस्तान की शुरुआत ही बहुत ही खराब रही। बाएं हाथ के स्पिनर नसुम अहमद ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अफगानिस्तान को बड़ा झटका दिया। नसुम अहमद ने सैदिकुल्लाह अटल को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन की राह दिखाई। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 35 रन का योगदान दिया।

इस पारी में गुरबाज ने 31 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों के अलावा दो छक्के मारे। अजमत ने 16 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर अफगानिस्तान की उम्मीदे जगाई, लेकिन वह टीम को जीत की मंजिल तक नहीं पहुंचा सके।

मुस्तफिजुर रहमान ने झटके तीन विकेट

बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। इससे पहले बांग्लादेश की ओर से तंजिद हसन 31 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश के लिए तंजिद और सैफ हसन (30) ने पहले विकेट के लिए 63 रन मजबूत साझेदारी की। हालांकि बांग्लादेश अंत में सिर्फ पांच विकेट पर 154 रन ही बना सकी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News