Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के दिन राहु-केतु से बचने के लिए करें ये 3 काम, नहीं भटकेंगे पास

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के दिन राहु-केतु से बचने के लिए करें ये 3 काम, नहीं भटकेंगे पास

21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या पर होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा और सूतक मान्य नहीं होगा। फिर भी स्नान-दान, तुलसी का उपयोग और मंत्रजप जैसे उपाय करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

Publish Date: Wed, 17 Sep 2025 02:44:03 PM (IST)

Updated Date: Wed, 17 Sep 2025 03:07:25 PM (IST)

ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 21 सितंबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा।
  2. भारत में ग्रहण दृश्य नहीं, सूतक मान्य नहीं होगा।
  3. स्नान और दान से राहु-केतु दोष कम होगा।

धर्म डेस्क। साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को पड़ने जा रहा है। खास बात यह है कि यह ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

उसके बावजूद धार्मिक मान्यताओं और आध्यात्मिक दृष्टि से इस दिन कुछ सावधानियां और उपाय करना शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दिन राहु-केतु का विशेष प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में सही उपाय करने से उनके अशुभ असर से बचा जा सकता है, जिससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

क्या है स्नान और दान का महत्व

ग्रहण समाप्ति के बाद पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। अगर, नदी उपलब्ध न हो तो घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी शुभ होता है। इस दिन जरूरतमंदों को चना, गेहूं, चावल, उड़द, गुड़, दालें और लाल वस्त्र दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

जरूर करें तुलसी का उपयोग

ग्रहण काल में वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक हो जाता है। मान्यता है कि इस दौरान खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसी पत्ता डालने से वे अपवित्र नहीं होते। ग्रहण के बाद तुलसी का सेवन करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

मंत्रजप और ध्यान करना चाहिए

ग्रहण काल में पारंपरिक पूजा-पाठ वर्जित है, लेकिन ध्यान और मंत्रजप को अत्यंत लाभकारी माना जाता है। गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जप विशेष आध्यात्मिक फल देता है। इससे नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

Trending News