Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने पहले मैच में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, यूएई को दी शिकस्त | Parmarth TV

Asia Cup 2025: भारतीय टीम ने पहले मैच में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, यूएई को दी शिकस्त | Parmarth TV

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में धमाकेदार आगाज किया है। टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 93 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत से टीम इंडिया ने अपने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया है। टीम इंडिया ने अपने टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मैच में यूएई ने भारतीय टीम को जीत के लिए केवल 58 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से अपने नाम किया।

भारत ने ये मैच 93 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ये जीत किसी फुल मेंबर टीम द्वारा सबसे अधिक गेंदें शेष रहते टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदें बाकी रहते हुए जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है। इंग्लैंड ने साल 2024 में ओमान के खिलाफ नॉर्थ साउंड में 101 गेंदें बाकी रहते हुए जीत दर्ज की थी। इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में 81 गेंद बाकी रहते मैच जीता था।

कुलदीप यादव ने झटके चार विकेट
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में टीम इंडिया ने 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन का योगदान दिया। शुभमन गिल 9 गेंद पर 20 और सूर्यकुमार यादव ने 2 गेंद पर 7 रन बनाए। इससे पहले भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4, शिवम दुबे ने 3 और बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट हासिल किया।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News