Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

21 सितंबर को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर सर्वार्थसिद्धि योग, इस दिन पितृकर्म करना विशेष फलदायी

21 सितंबर को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर सर्वार्थसिद्धि योग, इस दिन पितृकर्म करना विशेष फलदायी

इस प्रकार के योग संयोग में महालय श्राद्धपक्ष के आखिरी दिन श्रद्धालु अपने पितरों की प्रति तीर्थ श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान कर सकते हैं। घर पर धूप ध्यान, ब्राह्मणों को भोजन, गायों का चारा, श्वान को अन्न का भाग, भिक्षुकों को अन्न अर्पण करने से भी पितृ प्रसन्न होकर सुख, समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

Publish Date: Thu, 11 Sep 2025 09:21:42 PM (IST)

Updated Date: Thu, 11 Sep 2025 09:36:00 PM (IST)

पितृकर्म

HighLights

  1. चतुष्पद करण श्राद्धकर्ता को चार गुना शुभ फल देगा।
  2. पांच के यह पांच अंग ही इस दिन को खास बना रहे हैं।
  3. रविवार के दिन अमावस्या शुभफलदायी मानी गई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महालय श्राद्धपक्ष की सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या इस बार 21 सितंबर रविवार को सर्वार्थसिद्धि योग के महासंयोग में आ रही है। धर्मशास्त्र की मान्यता के अनुसार सर्वार्थसिद्धि योग हर कार्य में सफलता प्रदान करने वाला माना गया है। इस योग में पितरों का श्राद्ध करने से विशेष शुभफल की प्राप्ति होती है तथा शुभ मांगलिक कार्यों में आ रही बाधा समाप्त होकर उन्नति के द्वार खुलते हैं।

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या इस बार 21 सितंबर को रविवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, शुभ योग व चतुष्पद करण की साक्षी में आ रही है। पांच के यह पांच अंग ही इस दिन को खास बना रहे हैं।

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि पर न करें ये 5 गलतियां, वरना झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

रविवार के दिन अमावस्या तिथि शुभफलदायी मानी गई है। सुबह पूर्वाफाल्गुनी तथा उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का होना सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण कर रहा है। यह योग सभी प्रकार के कार्यों में सिद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। चतुष्पद करण श्राद्धकर्ता को चार गुना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।

इस प्रकार के योग संयोग में महालय श्राद्धपक्ष के आखिरी दिन श्रद्धालु अपने पितरों की प्रति तीर्थ श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान कर सकते हैं। घर पर धूप ध्यान, ब्राह्मणों को भोजन, गायों का चारा, श्वान को अन्न का भाग, भिक्षुकों को अन्न अर्पण करने से भी पितृ प्रसन्न होकर सुख, समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

Pitru Paksha 2025: सबसे जटिल कुंडली दोषों में शामिल हैं पितृ दोष, ज्योतिषाचार्य से जानें श्राद्ध पक्ष में खरीददारी करें या नहीं

बुधादित्य योग व केंद्र त्रिकोण योग का चंद्रमा

  • इस बार विशेष यह की सूर्य और बुध कन्या राशि में उपस्थित रहेंगे। वहीं बुध हस्त नक्षत्र पर गोचर करते हुए सूर्य के साथ कार्य की सिद्धि प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
  • साथ ही चंद्रमा केंद्रीय त्रिकोण की स्थिति में रहेगा, जो शुक्र, केतु के साथ युति बनाएगा।
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पितृ कर्म में सूर्य कन्या राशि पर गोचर करें साथ ही बुध ग्रह का भी कक्षीय संदर्भ हो और उसमें भी यदि बुध हस्त नक्षत्र का हो तो विशेष फलदायी माना जाता है।
  • इसका मुख्य कारण यह है कि कन्या राशि में बुधादित्य योग का होना पितृलोक में विशेष महत्व रखता है।
  • इस योग की साक्षी में किए गए पितृकर्म प्रभावशाली माने गए हैं। चंद्र, शुक्र व केतु की युति में ज्ञात, अज्ञात पितरों तथा दोषों को तारने वाली बताई गई है।

10 दशकों के बाद बनते हैं इस प्रकार के ग्रह योग

पं.डब्बावाला ने बताया इस बार सर्वपितृ अमावस्या पर जिस प्रकार के योग संयोग बन रहे है, वैसे याेग संयोग दशकों में एक बार बनते हैं। इस कालखंड में अगर व्यक्ति अपने पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान, धूप ध्यान, वस्त्रदान, पात्रदान आदि करे तो श्राद्धकर्ता को वंश वृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की प्राप्ति होती है। वहीं पितरों को विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। इस दृष्टि से सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ सर्व पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों के निमित्त यथा श्रद्धा यथा भक्ति श्राद्ध कर्म करना चाहिए।

Trending News