Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Aus vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, केशव महाराज ने भी बना डाला ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

Aus vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, केशव महाराज ने भी बना डाला ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। एडेन मार्कराम (82), कैप्टन टेम्बा बावुमा (65) और मैथ्यू ब्रीत्जके (57) के अर्धशतकों के बाद केशव महाराज (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 98 रनों से शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 296 रन बनाए। जवाब में केशव महाराज की कातिलाना गेंदबाजी के आगे कंगारू टीम केवल 198 रनों पर ही सिमट गई।

ये एकदिवसीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर 1994 में पर्थ के मैदान पर 82 रनों से हराया था।

मैच में केशव महाराज ने भी अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के मंगलवार को केन्र्स में खेले गए पहले मैच में अनुभवी ऑलराउंडर केशव महाराज 10 ओवरों 33 रन खर्च करते हुए पांच विकेट हासिल किए। उन्होंने जोश इंग्लिस के अलावा मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी और आरोन हार्डी को पवेलियन की राह दिखाई। इस प्रदर्शन से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बतौर स्पिनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका पहले स्पिन गेंदबाज बने।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक ले चुके हैं इतने विकेट
35 वर्षीय केशव महाराज ने प्रोटियाज की तरफ से 147 मैचों की 187 पारियों में 304 विकेट हासिल किए हैं। वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार 10, 12 बार पांच और आठ बार चार विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन एक मैच में 129 रन नौ विकेट रहा है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News