Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Vishwakarma Puja 2025: किस दिन और क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और योग

Vishwakarma Puja 2025: किस दिन और क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और योग

Vishwakarma Puja 2025: विश्वकर्मा जयंती हिंदू धर्म का खास त्योहार है, जहां भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की जाती है। विश्वकर्मा पूजा सिर्फ पूजा-पाठ का दिन नहीं, बल्कि यह समृद्धि और निर्माण का भी महापर्व है। ऐसा माना जाता है कि विश्वकर्मा जी की पूजा करने से साधक को सुख और सौभाग्य मिलता है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Wed, 20 Aug 2025 05:17:18 PM (IST)

Updated Date: Wed, 20 Aug 2025 05:17:18 PM (IST)

किस दिन और क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा?

HighLights

  1. विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है।
  2. इस दिन भगवान विश्वकर्मा की उपासना होती है।
  3. भगवान विश्वकर्मा को वास्तुकार भी कहा जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का खास महत्व है और इस दिन शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा की जाती है। भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला वास्तुकार माना जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि स्वर्गलोक, पुष्पक विमान, श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, यमनपुरी, कुबेरपुरी, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र आदि का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने ही किया है। ऐसा माना जाता है कि विश्वकर्मा जी की पूजा करने से साधक को सुख और सौभाग्य मिलता है। आइए, विश्वकर्मा पूजा की सही डेट और शुभ मुहूर्त जानते हैं।

विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 17 सितंबर (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) को देर रात 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर स्नान-ध्यान कर विश्वकर्मा जी की पूजा कर सकते हैं।

विश्वकर्मा पूजा शुभ योग

विश्वकर्मा पूजा के दिन शिव और परिघ योग समेत कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। परिघ योग के बाद शिव योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही शिववास योग का भी निर्माण होगा। इन योग में विश्वकर्मा पूजा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 07 मिनट पर।

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 24 मिनट पर।

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 33 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक।

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 47 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त – रात 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।

क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कन्या संक्रांति के दिन ही भगवान विश्वकर्मा जी का अवतरण हुआ था। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना करते हैं और अपने काम में सफलता व समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News