Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Birthday Special: मोहम्मद शमी के नाम दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

Birthday Special: मोहम्मद शमी के नाम दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 3 सितंबर 1990 को हुआ था। मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। जन्मदिन पर आज हम आपको मोहम्मद शमी के हैरतअंगेज रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम भारत की ओर से सबसे तेज 100 और 200 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 56 वनडे मैचों में 100 और 104 वनडे में 200 विकेट पूरे किए थे। वह अभी तक 108 वनडे में 206 विकेट ले चुके हैं। उन्हीं के नाम भारत की ओर से सबसे ज्यादा वनडे फाइफर का रिकॉर्ड दर्ज है। वह ये उपलब्धि छह बार हासिल कर चुके हैं।

मोहम्मद शमी के नाम भारत की ओर से आईसीसी वनडे विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2023 में खेले गए विश्वकप में कुल 24 विकेट झटके थे। वहीं आईसीसी टूर्नामेंट में पांच फाइफर हासिल करने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है।

शर्मा के नाम आईपीएल में भी दर्ज है ये रिकॉर्ड
शमी के नाम ही आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।वह आईपीएल 2023 में गुजरात टाइंटस के लिए पावरप्ले में 17 विकेट हासिल कर चुके हैं। शमी ने इस सीजन में कुल 28 विकेट अपने नाम किए थे।शमी ने टीम इंडिया की ओर से आखिरी बार मार्च 2025 में खेल गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे। इस फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News