Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत को रूस से सस्ता तेल और एस-400 मिसाइलें मिलेंगी! | Parmarth TV

अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत को रूस से सस्ता तेल और एस-400 मिसाइलें मिलेंगी! | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पचास प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद से ही भारत की  रूस के साथ साझेदारी मजबूत होती नजर आ रही है। अब रूस भारत को लेकर बड़े कदम उठा सकता है। इस बात के संकेत मिल रहे हैं। खबरों के अनुसार, रूस अब भारत को और ज्यादा S-400 मिसाइल सिस्टम भेजने पर विचार कर रहा है।

दोनों देशों के बीच आपूर्ति बढ़ाने को लेकर भी बात चल रही है। इससे पहले ये भी बात सामने आई थी कि भारत को रूसी तेल के मामले में और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है। खबरों के अनुसार, रूसी अधिकारी दिमित्री शुगैव ने इस संबंध में कहा कि भारत के पास पहले ही हमारे एस-400 सिस्टम हैं। ‘इस क्षेत्र में भी हमारे आपसी सहयोग के विस्तार की संभावनाएं हैं। इसका मतलब है नई डिलीवरी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी हम बातचीत कर रहे हैं।

भारत की ओर से साल 2018 में 5.5 बिलियन डॉलर में 5 एस-400 मिसाइल सिस्टम की डील की गई थी। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान एस400 मिसाइल सिस्टम बड़ी भूमिका देखने का मिली थी। भारतीय सेना की ओर से 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था।

भारत के सस्ता हो सकता है रूसी तेल

वहीं  रूस की ओर से  भारत को तेल खरीद पर पहले से ज्यादा डिस्काउंट देने  के भी संकेत मिले हैं। खबरों के अनुसार, भारत के लिए रूसी तेल 3-4 डॉलर प्रति बैरल सस्ता किया जा सकता है। रूस की ओर से यूराल कच्चे तेल पर ब्रेंट की तुलना में 3 से 4 डॉलर प्रति बैरल की छूट की पेशकश की जा रही है।

PC: ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News