Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

ENG vs SA: टूट गया है भारत का ये विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने किया ध्वस्त | Parmarth TV

ENG vs SA: टूट गया है भारत का ये विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने किया ध्वस्त | Parmarth TV

खेल डेस्क। जैकब बेथेल (110) और जो रूट (100) की शतकीय पारियों के बाद जोफ्रा आर्चर (चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 342 रन से शिकस्त देकर भारत का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंग्लैंड की वनडे क्रिकेट में रनों के हिसाब से ये सबसे बड़ी जीत है।

साउथेम्प्टन में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लैंड ने दमदार खेल दिखाया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन का स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से जैकब बेथेल (110), जो रूट (100),जेमी स्मिथ (62) और जोस बटलर (नाबाद 62) ने शानदार पारियां खेली। इसके बाद जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम 20.5 ओवर में 72 रन बनाकर सिमट गई।

उसकी ओर से ट्रिस्टन स्टब्स (10), कॉर्बिन बॉश (20) और केशव महाराज (17) दोहरे अंक तक पहुंच सके। जोफ्रा आर्चर ने 9 ओवर में चार विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने भारत का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। साल 2023 में टीम इंडिया नेश्रीलंका को 317 रनों से शिकस्त देकर ये विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की

तीसरे मैच में मिली शर्मनाक हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका टीम अपने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट हुई। इससे पहले साल 1993 में वह 69 के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News