Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Kisan Samman Nidhi Yojana: रक्षा बंधन से पहले जारी हुई हुए ये किस्त, किसानों के खाते में आए पैसे | Parmarth TV LPG Cylinder Price: प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, Vasundhara Raje बनीं उपाध्यक्ष, Satish Poonia को मिला महासचिव का पद | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV

FIFA World Cup की टिकटों की कीमतों में आई गिरावट | Parmarth TV

FIFA World Cup की टिकटों की कीमतों में आई गिरावट | Parmarth TV

कुछ मैचों के लिए 100 डॉलर से कम में मिल रही हैं टिकट

वैंकूवर,(मलकीत सिंह)।फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन इस बीच टिकटों की कीमतों में आई गिरावट चर्चा का विषय बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट की रीसेल टिकटों की कीमतें पिछले एक महीने के दौरान लगभग 23 प्रतिशत तक कम हो गई हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक कुछ प्रीमियम और वीआईपी सीटों की कीमतें अभी भी हजारों डॉलर में बनी हुई हैं, लेकिन सामान्य श्रेणी की कई टिकटें अब काफी सस्ती हो रही हैं। खास तौर पर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होने वाले कुछ मुकाबलों के लिए प्रवेश टिकटें 100 डॉलर से कम कीमत पर भी उपलब्ध बताई जा रही हैं।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती दौर में टिकटों की मांग बहुत अधिक होने के कारण रीसेल बाजार में कीमतें बेहद बढ़ गई थीं, लेकिन अब मांग में कुछ कमी आने से दरें धीरे-धीरे नीचे आ रही हैं। इसके साथ ही कई प्रशंसक आखिरी समय तक बेहतर सौदों का इंतजार भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। कनाडा के वैंकूवर और टोरंटो शहरों में भी कई महत्वपूर्ण मुकाबले आयोजित किए जाने हैं, जिसके चलते कनाडा में भी फुटबॉल प्रेमियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है।

खेल विश्लेषकों के अनुसार आने वाले महीनों के दौरान टिकटों की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, खासकर जब टीमों और मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम अंतिम रूप में सामने आएगा।
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News