Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: अब 1,494 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV Iran जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हो गया है टकराव, इजराइली पीएम ने फोन पर बोल दी ये बात | Parmarth TV NEET Paper Leak Case: महाराष्ट्र के लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार | Parmarth TV जयपुर में निर्मित, पूरी दुनिया में मशहूरः एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग पर लैदर विलेज की कहानी | Parmarth TV आज देश राजीव गांधी जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है: Gehlot | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए  | Parmarth TV विक्टोरिया दिवस के मौके पर सजाई गईं दिलकश झांकियां | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में पास हो गया है सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव | Parmarth TV Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं | Parmarth TV

भूलकर भी उल्टे न रखें जूते-चप्पल, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी; जानें इसका आपके जीवन पर क्या पड़ता है असर

भूलकर भी उल्टे न रखें जूते-चप्पल, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी; जानें इसका आपके जीवन पर क्या पड़ता है असर

धर्म डेस्क। घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर यह सलाह देते हैं कि जूते-चप्पलों को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कलह और अशांति बढ़ सकती है। यह सिर्फ पारंपरिक मान्यता नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी उल्टी चप्पलों को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा गया है।

जूते- चप्पलों का क्यों रखना चाहिए ध्यान?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पलों का संबंध व्यक्ति के भाग्य, धन और शनि ग्रह से माना जाता है। ऐसे में यदि घर के मुख्य द्वार या आसपास उल्टी चप्पलें पड़ी रहती हैं, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। माना जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव, बहस और लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनने लगती है। यही वजह है कि वास्तु में जूते-चप्पलों को हमेशा सही और व्यवस्थित तरीके से रखने की सलाह दी जाती है।

इसको लेकर क्या है धार्मिक मान्यता?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पैरों को शनि ग्रह का कारक माना गया है। ऐसे में उल्टे जूते-चप्पल रखना शनिदेव की नाराजगी का कारण बन सकता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं, जिससे घर में आर्थिक परेशानियां और दरिद्रता बढ़ने लगती है।

क्या है व्यावहारिक नजरिया?

अगर इसे व्यावहारिक नजरिए से देखा जाए, तो उल्टी चप्पल होने पर उसका गंदा हिस्सा ऊपर की ओर आ जाता है। इससे धूल, मिट्टी और कीटाणु आसानी से फैल सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। इसलिए साफ-सफाई और स्वास्थ्य के लिहाज से भी जूते-चप्पलों को सही तरीके से रखना जरूरी माना गया है।

वास्तु शास्त्र में यह भी कहा गया है कि घर में फटे, पुराने या अनुपयोगी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। जूते-चप्पलों को हमेशा शू-रैक या बंद कैबिनेट में रखने की सलाह दी जाती है, ताकि वे खुले में नजर न आएं।

किस दिशा में होना चाहिए चप्पलों को रखने का शू-रैक?

वास्तु के अनुसार, शू-रैक को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है, जबकि उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में जूते-चप्पल रखना अशुभ माना गया है। इसके अलावा मुख्य दरवाजे के ठीक सामने जूते उतारने से भी बचना चाहिए। यदि शू-रैक बाहर रखा हो, तो उसे दरवाजे के दाएं या बाएं तरफ रखना बेहतर माना जाता है। मान्यता यह भी है कि अगर कहीं उल्टी चप्पल दिखाई दे, तो उसे तुरंत सीधा कर देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

यह भी पढ़ें- घर के मंदिर में भगवान की दो मूर्तियां रखने से लग सकता है भयंकर दोष, जानें वास्तु के जरूरी नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

Trending News