Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

IND vs AFG: राजस्थान के मानव सुथार ने किया टेस्ट डेब्यू, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ले चुके हैं इतने विकेट | Parmarth TV

IND vs AFG: राजस्थान के मानव सुथार ने किया टेस्ट डेब्यू, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ले चुके हैं इतने विकेट | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से न्यू चंडीगढ़ में एकलौता टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। भारत ने लंच तक एक विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 37 और साई सुदर्शन 32 रन पर नाबाद हैं। ड्रिंक्स ब्रेक से ठीक पहले भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल (24 रन) का विकेट गंवाया। इसके बाद राहुल ने साई के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। राहुल अपनी पारी में अभी तक पांच और साई सुदर्शन छह चौके लगा चुके हैं।


इससे पहले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को डेब्यू की मौका दिया है। राजस्थान के मानव सुथार इसके साथ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 319वें खिलाड़ी बन गए हैं। बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी में इस मैच के लिए दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आराम देकर उनकी जगह ही मानव को मौका दिया है। मानव सुथार भी जडेजा की तरह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं। स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने मानव को टेस्ट कैप सौंपी। मानव इस मैच में कुलदीप के साथ ही जोड़ी बनाकर भारत की ओर से गेंदबाज करेंगे।


फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मानव सुथार ने झटके हैं 129 विकेट

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के मानव ने फरवरी 2022 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू आंध्र प्रदेश के खिलाफ किया था। इसेक बाद से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा काम किया है और इसी का ईनाम उन्हें मिला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मानव सुथार ने केवल 29 मैचों में ही 129 विकेट झटके हैं। वहीं उन्होंने 945 रन भी बनाए हैं। वह एक शतक और छह अर्धशतक लगा चुके हैं।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News