खेल डेस्क। भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान पर बड़ी जीत की तैयारी कर ली है। पहली पारी में 564 बनाने के बाद भारतीय टीम ने मानव सुथार (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर मेहमान टीम की पहली पारी केवल 152 रन पर ही समेट दी है।
भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 412 रनों की लीड मिली। इसके बाद अफगानिस्तान ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 100 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।
उन्होंने अब तक 46 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर इस मुकाम को हासिल किया। सुंदर ने अब तक 17 टेस्ट मैचों ही खेले हैं और इसमें 38 विकेट अपने नाम करने में कायमाबी हासिल की है। वे बल्ले से भी एक शतक और 5 अर्धशतक अभी तक लगा चुके हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







