खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज वनडे क्रिकेट में अपने कॅरियर का 33वां शतक पूरा किया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा 100 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
भारतीय टीम ने 237 रनों के लक्षय का पीछा करते हुए एक विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए हैं। मैच में रोहित और विराअ कोहली ने सचिन तेंदुलकर- राहुल द्रविड़ की बराबरी भी कर ली है। इन दोनों ने बतौर जोड़ी ज्यादा मैच खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर- राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित और विराट ने मिलकर भारत के लिए कुल 319 मैच खेले हैं।
सचिन और द्रविड़ भी साथ में मिलकर टीम इंडिया की ओर से इतने मैच खेल चुके हैं। सिडनी वनडे में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से अभी एकमात्र विकेट कपतान शुभमन गिल का गिरा है।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







