Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Chhath Puja 2025: शुरू हुआ छठ का महापर्व, खरना के दौरान दिन भर निर्जला रहेंगीं महिलाएं, शाम को खाएंगी चावल की खीर

Chhath Puja 2025: शुरू हुआ छठ का महापर्व, खरना के दौरान दिन भर निर्जला रहेंगीं महिलाएं, शाम को खाएंगी चावल की खीर

Chhath Puja 2025: छठपर्व की शनिवार को नहाय खाय से शुरुआत हो गई है। अब रविवार को खरना है यानी व्रती महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखकर शाम को चावल से बनाई गई खीर का सेवन करेगीं। इसके बाद से उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा, जो 28 अक्टूबर की सुबह उगते हुए सूर्य की उपासना के साथ पूरा होगा।

Publish Date: Sat, 25 Oct 2025 09:31:16 PM (IST)

Updated Date: Sat, 25 Oct 2025 09:31:15 PM (IST)

छठपर्व की शनिवार को नहाय खाय से शुरुआत हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। छठपर्व की शनिवार को नहाय खाय से शुरुआत हो गई है। अब रविवार को खरना है यानी व्रती महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखकर शाम को चावल से बनाई गई खीर का सेवन करेगीं। इसके बाद से उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा, जो 28 अक्टूबर की सुबह उगते हुए सूर्य की उपासना के साथ पूरा होगा। संतान एवं अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए यह छठपूजा होती है। उत्तर पूर्व भारतीय परिवारों में यह आयोजन पूरे विधि विधान से होता है।

मुख्य प्रसाद के लिए ठेकुआ बनकर तैयार

इसको लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। मोहन राम तालाब के घाट पर 400 से अधिक परिवारों के लिए 190 वेदियों के निर्माण किया गया है। इसके अलावा बड़ी भीठ में 200 परिवार व एमपीईव्ही कॉलोनी में 10 से अधिक परिवारों के लिए बेदी निर्माण सहित अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तालाब के चारों तरफ साफ सफाई के साथ ही रंग रोगन का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य प्रसाद के लिए ठेकुआ बनकर तैयार हो गए हैं।

रविवार को मनाई जाएगी छोटकी छठ

सूर्य उपासना के इस पर्व में काली व नरसिम्हा भगवान नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसके लिए बाहर से कलाकार आएंगे। इस पर्व में लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आज 26 अक्टूबर रविवार को छोटकी छठ मनाई जाएगी। 27 अक्टूबर सोमवार को ढलते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: विदेशों में ऐसे मनाया गया बिहार का पावन छठ पर्व, ‘जय छठी मइया’ की गूंज से गूंजा आसमान

28 अक्तूबर को होगा पर्व का समापन

इसके बाद 28 अक्टूबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पर्व का समापन होगा। उत्तर पूर्व भारतीय संघ के पदाधिकारियों ने मोहनराम तालाब मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। संघ के अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि मोहनराम तालाब में मुख्य कार्यक्रम होगा।

Trending News