खेल डेस्क। डेरिल मिचेल (नाबाद 89 रन), फिन एलन (40 रन) और बेवॉन जैकब्स (39रन) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में भारत के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा। वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया। अर्शदीप ने एक विकेट लेकर एक रिकॉर्ड की बराबरी की। भारत और न्यूलीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वेलिंटन में खेला जा रहा है।
अर्शदीप सिंह ने एक विकेट हासिल कर टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जोशुआ लिटिल ने साल 2022 में कुल 26 अन्तरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 39 विकेट चटकाए थे। इस साल अर्शदीप अब तक 30 मैचों में 39 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
भारत ने तीन ओवर में बना डाले 64 रन
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी दो विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक कैलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का भुवनेश्वर कुमार का चार साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ा था। अगर वह आज दो विकेट लेने में सफल हो जाते तो टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर आ जाते हैं। अर्शदीप ने चार ओवरों में 33 रन देकर एक विकेट अपने नाम किए। मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवरों में ही बिना नुकसान के 64 रन बना लिए हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







