Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

IND vs SA: आज विराट कोहली के निशाने पर है कुमार संगकारा का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

IND vs SA: आज विराट कोहली के निशाने पर है कुमार संगकारा का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले दो मैचों में शतकीय पारी खेल चुके विराट कोहली के पास इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। अब उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें विशाखापट्टनम में आज 107 रन की शतकीय पारी खेलनी होगी।

वहीं मैच में 90 रन बनाते ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ही 28 हजार से अधिक रन बना सके हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 34357 रन बनाए हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 28016 रन बनाए थे। वहीं भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 27910 रन बना चुके हैं।

विशाखापट्टनम में शानदार रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड

विशाखापट्टनम के स्टेडियम में अब तक विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता हुआ नजर आया है। विराट कोहली अभी तक इस स्टेडियम में अब तक कुल 7 वनडे मैचों में 97.83 के औसत से कुल 587 रन बना चुके हेँ। विशाखापट्टनम के स्टेडियम में कोहली के बल्ले से तीन शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां निकली है। ऐसे में इस मुकाबले में भी कोहली एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News