Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV

पचपदरा रिफाइनरी को लेकर Gehlot ने साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार ने अगस्त 2025 तक… | Parmarth TV

पचपदरा रिफाइनरी को लेकर Gehlot ने साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार ने अगस्त 2025 तक… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब प्रदेश की भजनलाल सरकार को पचपदरा रिफाइनरी को लेकर निशाने पर लिया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि पचपदरा रिफाइनरी के साथ पेट्रो जोन में निवेशकों को भूखंड आवंटित करने की शुरुआत करना अच्छी बात है परन्तु रिफाइनरी में उत्पादन कब शुरू होगा, यह अभी भी एक सवाल बना हुआ है। कांग्रेस सरकार के समय जब मैंने 2023 में रिफाइनरी का दौरा किया था तब रिफाइनरी प्रशासन ने 31 दिसंबर 2024 तक उत्पादन शुरू करने की डेडलाइन दी थी।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि भाजपा सरकार ने अगस्त, 2025 तक रिफाइनरी में उत्पादन शुरू करने की घोषणा बजट में की थी पर इस समय-सीमा के बाद भी इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की जा रही है। रिफाइनरी की शुरुआत में अनुमानित लागत 38,000 करोड़ थी, लेकिन अब यह कितनी पहुंच गई यह स्पष्ट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसके एक लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंचने के अनुमान हैं। राज्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि रिफाइनरी कब शुरू होगी एवं इसकी कुल लागत कितनी हो गई है।

PC: firstindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News