Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: देश के 23 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों में बदलेगा मौसम | Parmarth TV नया बिजली कलेक्शन लेना अब पड़ेगा महंगा, बीपीएल उपभोक्ताओं को भी लगा झटका, जान लें | Parmarth TV Government Scheme: फ्री एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए आज ही कर लें ये काम, नहीं तो… | Parmarth TV दिल्ली में प्रदर्शन के बाद राहुल और प्रियंका गांधी पर हुई एफआईआर दर्ज, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की और सरकारी काम में बाधा के आरोप | Parmarth TV सरकार ने टोल पर दी बंपर छूट, अब 3000 रुपए में वाहन चालक कर सकेंगे अनलिमिटेड क्रॉसिंग | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त, आज ही पूरे कर लें ये जरूरी काम | Parmarth TV By-election: भाजपा ने जीती नंदीग्राम सीट, रेजीनगर सीट पर भी बना रखी है बढ़त | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,968 रुपए महंगा हुआ सोना, 4,064 रुपए गिर गए चांदी के दाम, ये हैं आज के भाव | Parmarth TV Trump का फिर टूटा नोबेल शांति पुरस्कार पाने का सपना, अब भारतीय मूल की दक्षिण-अफ्रीकी नागरिक Navi Pillay को मिला अवॉर्ड | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में हार के डर से Trump सरकार ने काट दिए  2 लाख भारत मूल के वोटर्स के नाम | Parmarth TV

IND vs SL: आज सूर्यकुमार यादव का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ेंगे अभिषेक शर्मा! | Parmarth TV

IND vs SL: आज सूर्यकुमार यादव का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ेंगे अभिषेक शर्मा! | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।  शाम 7 बजे से शुरु होने वाले  इस मैच में  भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास एक नया इतिहास रचने का मौका है। अभिषेक के पास अब टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे करने का मौका है।

इसके लिए उन्हें मैच में केवल 53 रन बनाने होंगे।  मैच में 53 रन बनाने के साथ ही वह अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लेंगे। वह  टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने का पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सूर्यकुमार यादव ये मुकाम केवल 1164 गेंदों में हासिल किया था।  उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (1283 गेंद)  का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किया था।  अब भारतीय सलामी बल्लेबाज  अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर हैं।

 अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगा चुके हैं 135 छक्के 
अभिषेक ने अब तक केवन 997 गेंदों में 1947 रन  अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। उन्हें 2000 रन पूरे करने के लिए बस 53 रन और चाहिए। अब सूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभिषेक शर्मा को ये अगली 166 गेंदों के अंदर ही 53 रन बनाने होंगे। अभिषेक शर्मा  टी-20 इंटरनेशनल में  135 छक्के लगा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया था। ये  किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी-20 शतक है।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News