इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में आ गई है। इस विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार हासीरानी रथ ने अपने करीबी प्रत्याशी और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 1.20 लाख से भी भारी मतों से शिकस्त दी। वहीं भाजपा उम्मीदवार ने रेजीनगर सीट पर बढ़त बना रखी है।
नंदीग्राम सीट भाजपा के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां से सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी। सीएम शुभेंदु ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। उपचुनाव के नतीजों पर शुभेंदु अधिकारी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने जीत का इशारा करते हुए बोल दिया कि 'हम दोस्त बन गए।
वहीं तमिलनाडु की दो सुरक्षित विधानसभा सीटों मधुरंतकम और धारापुरम में हुए उपचुनाव सत्तारूढ़ पार्टी टीवीके के खाते में जाती नजर आ रही है। टीवीके दोनों सीटों पर जीत के बेहद करीब पहुंच गई है। दोनों ही सीटों पर टीवीके का सामना DMK और AIADMK से था। असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार जीत के करीब है। बीजेपी के देवाशीष शर्मा ने 104987 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है।
PC: asianews.network
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







